{"_id":"690663241e43101bb60565f7","slug":"the-underpass-being-built-at-nagla-sharki-may-be-operational-in-december-badaun-news-c-123-1-sbly1001-150101-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नगला शर्की पर बन रहा अंडरपास दिसंबर में हो सकता है शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नगला शर्की पर बन रहा अंडरपास दिसंबर में हो सकता है शुरू
विज्ञापन
बदायूं। शहर के नगला शर्की रेलवे क्रॉसिंग के पास बन रहा अंडरपास अब अंतिम चरण में है। रेलवे विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। संभावना है कि अंडरपास दिसंबर में शुरू कर दिया जाएगा।
शहर में बन रहे इस अंडरपास के शुरू होने से इस मार्ग पर आवागमन आसान हो जाएगा। अब क इस क्रॉसिंग पर ट्रेनों के गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इससे रोजाना वाहन चालक और राहगीर परेशान रहते थे। अंडरपास बन जाने के बाद लोगों को इस समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास शुरू होने के बाद नगला शर्की रेलवे क्रॉसिंग स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। ऐसे में पूरा यातायात अंडरपास के माध्यम से संचालित होगा। नगला शर्की के रमेश, मुनेश का कहना है कि यह अंडरपास लंबे समय से निर्माणाधीन था, जिसके कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
अब इसके पूरा होने की सूचना से क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास शुरू होने से इस मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा व दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी। विभाग की कोशिश है कि सभी तकनीकी औपचारिकताएं नवंबर तक पूरी कर ली जाएं ताकि दिसंबर में अंडरपास को आमजन के लिए खोल दिया जाए।