फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The tube well owner made him drink alcohol and then killed Munshilal.

Budaun News: ट्यूबवेल मालिक ने ही पले शराब पिलाई फिर मारा था मुंशीलाल

Sun, 22 Oct 2023 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
The tube well owner made him drink alcohol and then killed Munshilal.
वजीरगंज थाने में पुलिस की गिरफ्त में खड़े आरोपी। संवाद
बदायूं/वजीरगंज। रजलामई के मजदूर मुंशीलाल हत्याकांड का मुख्य गुनाहगार ट्यूबवेल मालिक ही निकला। शातिर दिमाग ट्यूबवेल मालिक ने जुआ खिलाकर पहले मुंशीलाल को कर्जदार बनाया और फिर उससे अपने ट्यूबवेल पर बेगारी कराई। जब उसने कर्जे का रुपया नहीं दिया तो मालिक ने रजलामई के दो लोगों के साथ मिलकर पहले उसे शराब पिलाकर पीटा और फिर गला दबाकर मार डाला।
विज्ञापन

पुलिस ने यह दावा ट्यूबवेल मालिक नरेश और रजलामई के जगदीश की गिरफ्तारी के बाद किया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रजलामई में 18 अक्तूबर की रात मजदूर मुंशीलाल की पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। अनुसूचित जाति के मुंशीलाल रजलामई के रहने वाले थे लेकिन करीब डेढ़ माह से ग्राम बरातेगदार निवासी नरेश पटेल के ट्यूबवेल पर चौकीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अविवाहित मुंशीलाल के पास केवल चार बीघा जमीन, एक मकान और एक आवासीय भूखंड था। मुंशीलाल जमीन पहले ही अपनी बहनों के नाम कर चुके थे। नरेश थोड़े-थोड़े करके उन्हें पैसे देता रहता था। इससे नरेश का मुंशीलाल पर करीब 62 हजार रुपया हो गया था। उसने अपना रुपया वसूलने के लिए कुछ दिन पहले मुंशीलाल का भूखंड बिकवा दिया और फिर जुआ खिलाकर सारी रकम जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशीलाल नरेश के कर्जदार बने रहे। डेढ़ माह पहले नरेश ने उनसे कहा कि वह रुपये नहीं दे पा रहे हैं तो उसके ट्यूबवेल पर आकर चौकीदारी करें। हर माह सात हजार रुपया कटता रहेगा, इससे उसका कर्जा भी उतर जाएगा। इसके बाद से मुंशीलाल ट्यूबवेल पर काम कर रहे थे। इसके साथ ही नरेश उन पर मकान बेचने का भी दबाव बना रहा था। मुंशीलाल को शराब पीने की भी लत थी। वह ट्यूबवेल पर ही खुद शराब तैयार करते थे और दूसरों को भी पिलाते थे।
------------
नरेश बोला- पैसा नाय दे रओ हो, तासे मारो
बकौल नरेश, मुंशीलाल 18 अक्तूबर की रात ट्यूबवेल पर शराब तैयार कर रहा था। पास में ही चारपाई पर नरेश बैठा था। उसी दौरान रजलामई निवासी जगदीश मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रतिभान के ढाबा पर खाना खाकर और शराब पीकर गांव लौट रहा था। रास्ते में उसे गांव का ही ओमवीर मिला। वह भी शराब पीए था, लेकिन वह और शराब पीना चाहता था। दोनों लोगों ने मुंशीलाल के पास चलने की सलाह की और ट्यूबवेल पर पहुंच गए। ओमवीर के मुंशीलाल से शराब मांगने पर दोनों की बहस हो गई। गाली-गलौज के बाद दोनों में मारपीट हो गई। जगदीश भी मुंशीलाल को पीटने लगा। यह देखकर नरेश बोला- मारो जाय, मेरो भी पैसा नाय दे रओ है। इसके बाद तीनों लोगों ने मुंशीलाल को पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

------------
शनिवार दोपहर पकड़ा गया ओमवीर
मुंशीलाल हत्याकांड में शामिल तीसरा आरोपी ओमवीर शनिवार दोपहर पकड़ा गया। हालांकि उसे अभी जेल नहीं भेजा गया है। बताया जा रहा है कि वह कहीं भागने की फिराक में था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने नरेश और जगदीश को शनिवार को जेल भेज दिया है। ओमवीर को रविवार को जेल भेजा जाएगा।

वजीरगंज थाने में पुलिस की गिरफ्त में खड़े आरोपी। संवाद

वजीरगंज थाने में पुलिस की गिरफ्त में खड़े आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed