फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The tribute to spark the imagination of independence politician

आजादी की अलख जगाने वाले नेताजी को किया नमन

Sun, 24 Jan 2016 12:28 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 24 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
The tribute to spark the imagination of independence politician

विज्ञापन
 तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा.. जैसा नारे लगाकर युवाओं में आजादी की अलख जगाने वाले क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिले भर में मनाई गई। युवाओं के साथ तमाम संगठनों ने नेताजी को नमन किया। उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।   
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक करके माल्यार्पण किया। युवाओं ने नेताजी को अपना आदर्श मानते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रांत प्रमुख पारस गुप्ता, जिला संयोजक सहदेव सागर, वैभव महाजन, अश्विनी राठौर, शिवम, अमन, प्रकाश, अंकुश, सत्यदेव, मोहित, गौरव, अमित, विक्रांत, रोहित आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन

द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह और रविशंकर मौर्य ने उनके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाएं बताईं। इस मौके पर डॉ. दिलीप, आर्येंद्र सिंह, रजनीश शर्मा, गजेंद्र सिंह, रामभजन शाक्य, राकेश, रामऔतार, लीलाधर उमेश, दीपा, क्षमा, रेनू शर्मा, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और कायस्थ परिवार की ओर से बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं महासभा की ओर काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें कवियों ने नेताजी के जीवन पर आधारित वीर रस की कविताएं एवं रचनाएं सुनाईं। काव्य गोष्ठी में पवन शंखधार, मुकेश जौहरी, षटवदन शंखधार, प्रदीप रायजादा, धीरज सक्सेना, शिवेंद्र मोहन, रवीेंद्र मोहन, अशोक भारती, मुकेश जौहरी, राजेश सक्सेना, नवीन सक्सेना आदि मौजूद रहे। वहीं कायस्थ परिवार के कार्यक्रम में मनोज जौहरी, सुयश जौहरी, राजीव, माधव कृष्ण, मुकुल कुमार, उमेश चंद्र, अजय, सुदेश, शेखर, गौरव आदि मौजूद रहे।
संस्कार सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नूतन मेमोरियल शिक्षण संस्थान मढ़ई चौक में नेताजी की जयंती मनाई गई। इस दौरान अध्यक्ष आयुष्मान सक्सेना, आजाद चंद्र सक्सेना, इंशिका, कोमल साहू, कुमकुम, परी, मुस्कान, मनाली, यशी आदि ने डांस किया। इस मौके पर आलोक कुमार, नवीन, शरद, दीपक, धीरज, प्रदीप इकबाल, डॉ. इजहार, राजीव भारती, अमित, सुमित, सिम्मी, नाजिर, पुष्पा, शमां आदि मौजूद रहीं।
भारतीय संगोष्ठक एवं साहित्य दर्पण संस्था की ओर से एक काव्य गोष्ठी हुई। इसमें नेताजी को याद करते हुए काव्य पाठ किया गया। इस दौरान अमन मयंक शर्मा, अमित दीक्षित, गौरव पाठक, नरेश परौलवी, सोनाली सक्सेना, प्रदीप तालिब, आदर्श कुमार, जयवीर, दुर्गेश आदि मौजूद रहे। भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज सक्सेना, महामंत्री आजाद चंद्र सक्सेना, अमरीश, विनोद, घनश्याम, निशि, सौरभ, विकास, प्रदीप आदि ने नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही बैठक करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला।  
राजनीतिक दलों ने मनाई जयंती
बदायूं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने नेतासुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। भाजपा के पूर्व विधायक महेशचंद्र गुप्ता के आवास पर आयोजित गोष्ठी में नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। गुप्ता ने कहा कि नेताजी की आजादी में अहम भूमिका थी। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई में खुद को बलिदान कर दिया, वह उनके चरणों में नतमस्तक हैं। इस दौरान सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य, मनोज मोदी, आर्येंद्र पटेल, धर्म सिंह, आशीष, प्रतीक, पप्पू, राजपाल आदि मौजूद रहे।
भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयरत्न सिंह फौजी के आवास पर एक गोष्ठी का आयोजन कर नेताजी को याद किया गया। नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ विचार व्यक्त किए। इस दौरान राजपाल शाक्य, मोर सिंह, श्यामपाल, मुनेंद्र यादव, हरपाल, श्रीराम सिंह आदि मौजूद रहे।
इधर, जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में जितना योगदान गांधी जी का था, उतना ही योगदान सुभाषचंद्र बोस जी का था। इस दौरान प्रदेश सदस्य मुन्नालाल सागर, पीयूष रंजन, नरेश गुप्ता, आतिफ खां, राजू सक्सेना, जाबिर जैदी, राशिद अल्वी, शेखर साहू, अशरफ, साहिब खां, नवाब सिंह, रामऔतार,  शहाबुद्दीन, विशेष कुमार आदि मौजूद रहे।
नेताजी की जयंती पर व्यापारियों ने बांटी मिठाई
बदायूं। राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सुभाष चंद्र बोस की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं मिठाई का वितरण नगर अध्यक्ष राजीव सक्सेना के प्रतिष्ठान किया गया। साथ ही उनकी रहस्यमयी मौत पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज कृष्ण गुप्ता, जिलाध्यक्ष विमल रस्तोगी, महामंत्री राजीव रस्तोगी, सुधी गुप्ता, उमेश शर्मा, राजीव सक्सेना, हीरालाल, गोपाल सक्सेना आदि मौजूद  रहे।  

सहसवान में बच्चों ने किया पथ संचलन
सहसवान (बदायूं)। नेताजी की जयंती पर आदर्श जूनियर हाई स्कूल, प्रगति पब्लिक स्कूल, दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर, बाल विकास पब्लिक स्कूल, बीएसएमएम विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने नगर के प्रमुख मार्गों पर पथ संचलन किया।  इस दौरान बच्चों ने नेताजी की वीर गाथाओं का वर्णन किया। बच्चे लाठी-डंडे से कला का कौशल का किया।  

बच्चे प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में एकत्र हुए। पथ संचलन को पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार एवं नगर संघ चालक अरविंद चांडक ने झंडी दिखाकर रवाना किया। संचलन का सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर समापन हो गया। आगे दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर और प्रगति पब्लिक स्कूल के बच्चे घोष करते चल रहे थे। पीछे अन्य स्कूलों के बच्चे अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह रहे थे। बच्चों ने डांडिया योग का प्रदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं स्टाफ ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। संचलन में रानी लक्ष्मी बाई, सुभाषचंद्र बोस, महाराणा प्रताप की झांकी निकाली गई। इस मौके पर अतुल सक्सेना, योगेश, रानू सक्सेना, योगश माहेश्वरी, उपमा माहेश्वरी, उषा जौहरी, प्रकाश जौहरी, अंबरीष वर्मा, सुभाष गौड़, सुभाष वैद्य, मुलायम सिंह, निशांत सक्सेना, अनुराधा, साक्षी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed