{"_id":"6af22534dff85611ad0ba131","slug":"construction-works-worth-rs-9175-lakh-will-be-carried-out-in-the-wards-of-kachhla-badaun-news-c-123-1-ba11032-177141-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला के वार्डों में 91.75 लाख की लागत से होंगे निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला के वार्डों में 91.75 लाख की लागत से होंगे निर्माण कार्य
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत नगर पंचायत कछला के वार्ड- 6 और दस के लिए तीन परियोजनाओं को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। तीनों परियोजनाओं पर 91 लाख 75 हजार रुपये व्यय होंगे।
स्वीकृत परियोजनाओं में वार्ड-10 में मेन रोड से विष्णु कश्यप के घर होते हुए कश्यप बरात घर तक 29.80 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण, वार्ड नंबर 10 में ही मेन रोड से विष्णु कश्यप के घर होते हुए कश्यप बरात घर तक, शिव मंदिर से होते हुए आगे तिराहे तक 40.23 लाख रुपये की लागत से पथ प्रकाश कार्य कराए जाएंगे।
बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि कछला के वार्ड-6 और वार्ड-10 की जनता ने लंबे समय से टूटी सड़क और अंधेरे की समस्या झेली है। वार्ड 10 में इंटरलॉकिंग सड़क के साथ-साथ संपूर्ण क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था होगी। वार्ड-6 में बाजार से घिलौर रोड तक 21.72 लाख से नई लाइटें लगेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्रारंभ कराया जाएगा। संवाद