फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Tourism Minister will lay the foundation stone for the beautification of the Ganga Ghat on May 14.

Budaun News: पर्यटन मंत्री 14 मई को करेंगे गंगा घाट के सुंदरीकरण का शिलान्यास

Sun, 10 May 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The Tourism Minister will lay the foundation stone for the beautification of the Ganga Ghat on May 14.
कछला गंगा घाट पर तैयारियों का जायजा लेते विधायक हरीश शाक्य। स्रोत- स्वयं
बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के मां भागीरथी घाट कछला पर तटों के सुंदरीकरण और पक्के घाटों के निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम 14 मई को अपराह्न ढाई बजे होगा। इसके लिए शासन से 19 करोड़ रुपये की स्वीकृत हुई है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


मां भागीरथी घाट कछला बदायूं में सनातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां प्रतिदिन कई जिलों से हजारों श्रद्धालु आते हैं। विगत कई वर्षों से यहां के तटों के सुंदरीकरण और पक्के घाटों के निर्माण की मांग चली आ रही थी। सुंदरीकरण न होने के कारण श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

विधायक हरीश शाक्य ने आम जनमानस की इस महत्वपूर्ण मांग का संज्ञान लिया। उनके प्रयासों से अब इस परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। रविवार को विधायक ने भागीरथी घाट कछला पहुंचकर होने वाले सुंदरीकरण कार्यों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed