फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The timber mafia threatened the forest ranger; a report has been filed against four people.

Budaun News: लकड़ी माफिया ने वन दरोगा को धमकाया, चार पर रिपोर्ट

Tue, 13 Jan 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The timber mafia threatened the forest ranger; a report has been filed against four people.
मुजरिया। अवैध कटान रोकने गए वन दरोगा को चार लकड़ी माफिया ने धमका दिया। दरोगा के शिकायती पत्र पर चारों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




सहसवान वन रेंज के मुजरिया क्षेत्र के प्रभारी वन दरोगा सूरज मोहन ने बताया कि शनिवार की शाम क्षेत्र के गांव रसूला में हरे पेड़ों का अवैध रुप से कटान किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद वह अपने बीट प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार, वन दरोगा श्यामवीर सिंह और देवेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए।


बताया कि सहसवान कस्बे के मोहल्ला हरना तकिया निवासी ठेकेदार रशीद उर्फ हाफिज पुत्र नफासत, बड़े पुत्र नफासत, मल्लू और दुलारे जामुन के हरे पेड़ों को काटकर अवैध रूप से ट्रॉली में भरकर लकड़ी ले जा रहे थे। ट्रॉली को जब सहसवान रेंज कार्यालय ले जाने को कहा तो गांव सेमरा बनवीरपुर के पास आते ही चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी दी। दरोगा ने चारों लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने बताया कि मामला दर्ज विवेचना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed