फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The temporary encroachment in Dataganj and Sahaswan was demolished by the team of the municipality

दातागंज व सहसवान में अस्थायी अतिक्रमण को पालिका की टीम ने किया ध्वस्त

Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The temporary encroachment in Dataganj and Sahaswan was demolished by the team of the municipality
सहसवान मे अवैध कब्जा हटाती जेसीबी।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शासन के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से जिले में हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ऐसे में रविवार को सहसवान और दातागंज में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया, वहीं उसावां में अतिक्रमणकारियों के लिए नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

दातागंज में बरेली बाईपास से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। अभियान एसडीएम रामशिरोमणि के नेतृत्व में चला। लगभग दो दर्जन व्यापारिक प्रतिष्ठानों के चबूतरे, टीनशेड आदि बुलडोजर से ढहा दिए गए। प्रशासन की ओर से दो दिन पहले अतिक्रमणकारियों को सचेत कर दिया था कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, लेकिन किसी ने नहीं हटाया। एसडीएम ने बताया की यह अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक अतिक्रमण पूरी तरह हट नहीं जाता है। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर टीम को व्यापारियों का विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन पुलिस फोर्स ज्यादा होने की वजह से व्यापारियों की एक नहीं चली।
विज्ञापन

चला अभियान, सड़कें हुई चौड़ीं
सहसवान। नगर में मुख्य बाजार में चौराहों में हो रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसडीएम महिपाल सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह, ईओ राजेश कुमार की मौजूदगी में दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटने के दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही। इससे पहले कई बार तहसील के अधिकारी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दे चुके थे, लेकिन यह लोग हटने का नाम नहीं ले रहे थे। रविवार को तहसील, नगर पालिका प्रशासन की टीम पुलिस के साथ पहुंची और उन्होंने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने व्यापारियों को चेताया कि अगर सड़क पर दोबारा से अतिक्रमण मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलापुर में आज हटाया जाएगा अतिक्रमण
अलापुर। नगर पंचायत के ईओ राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को नगर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। ईओ ने बताया कि रविवार को दातागंज तहसीलदार के साथ उन्होंने अतिक्रमणकारियों से मौखिक रूप से स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा है। यदि लोग ऐसा नही करते हैं, तो सोमवार को टीम के साथ अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।
दोबारा से शुरू हुआ अतिक्रमण
सैदपुर। शनिवार को कस्बे के मुख्य मार्ग पर और हाईवे पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था, लेकिन रविवार को फिर से अतिक्रमणकारियों ने वहां पर कब्जा करना शुरू कर दिया। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि करीब 50 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। यदि लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने में जो खर्चा आएगा वह भी उनसे वसूला जाएगा।

अतिक्रमण करने वालों को दिए गए नोटिस
उसावां। नगर पंचायत द्वारा सड़क किनारे स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए गए हैं कि वह एक सप्ताह में अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन हटवाएगा। तमाम लोगों ने कस्बे में दुकानों के बाहर सामान रखकर अस्थायी अतिक्रमण कर लिया है तो तमाम लोग सड़क पर पालतू पशुओं को बांधते हैं और कुछ लोग सड़क किनारे रेता-बजरी का कारोबार करते हैं। ऐसे पचास लोगों को नोटिस दिए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार काम किया जाएगा।

दातागंज मे पुलिस से नोकझोंक करते व्यापारी।संवाद

दातागंज मे पुलिस से नोकझोंक करते व्यापारी।संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed