फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The teenager was murdered by strangulation

Budaun News: गला दबाकर की गई थी किशोर की हत्या

Wed, 22 Feb 2023 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
The teenager was murdered by strangulation
बिसौली (बदायूं)। दिसौलीगंज की एक महिला के घर में किशोर की गला दबाकर हत्या की गई थी। महिला का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे किशोर महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था लेकिन उसकी हत्या कर दी गई। कोतवाली पुलिस महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज में 17 वर्षीय गनेश उर्फ ज्ञानेंद्र का शव एक महिला के घर में पड़ा मिला था। महिला का कहना था कि उसका पति बाजार गया हुआ था। इस दौरान गनेश उसके घर आया। वह उससे इकतरफा प्यार करता था और साथ रहने की जिद कर रहा था। वह उसे समझाने के बाद घर से मंदिर चली गई। जब लौटकर आई तो किशोर फंदे से लटका हुआ था। उसने गनेश को फंदे से उतार लिया और अपने पति को सूचना दी। उसके पति ने किशोर के परिवार वालों को बताया। तब उसके परिवार वाले महिला के घर पहुंचे और उसे एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसका मृत बताया गया था।
विज्ञापन

परिवार वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को बुला लिया था। पुलिस ने गांव पहुंचकर महिला और उसके पति को हिरासत में ले लिया। किशोर के शव का मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें उसकी गला दबाकर हत्या बताई गई। उसका बिसरा भी प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी महिला और उसके पति से पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गनेश की हत्या हुई है। किशोर की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। उसकी हत्या में कौन-कौन शामिल है, पुलिस इसकी छानबीन करने में जुटी है।

इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की हत्या गला दबाकर की गई है। उसका बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। बुधवार सुबह परिवार वाले आकर तहरीर देंगे, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed