फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The teenager's death in Islamganj fever, jam imposed

इस्लामगंज में बुखार से किशोर की मौत, जाम लगाया

Sat, 19 Sep 2015 11:25 PM IST
अलापुर (बदायूं)
अलापुर (बदायूं) Updated Sat, 19 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
The teenager's death in Islamganj fever, jam imposed

विज्ञापन
 जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। खासकर जगत ब्लाक में एक के बाद एक मौत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की 19 टीमें लगी हुई हैं। सीएमओ डॉ. आरडी तिवारी खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं, बावजूद इसके स्थिति जस की तस है। शनिवार को इस्लामगंज गांव में बुखार पीड़ित किशोर की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने एम-एफ हाईवे पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद पुलिस लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवा सकी। तब यातायात सामान्य हुआ।
जिले में बुखार से शनिवार को एक और मौत के साथ मरने वालों की संख्या 35 हो गई है। शनिवार को इस्लामगंज निवासी सन्ने अली के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कासिम की बुखार से मौत हो गई। गांव में दर्जनों लोग बीमार हैं। कासिम की मौत से गुस्साए गांव वाले सड़क पर उतर आए। एम-एफ हाईवे पर जाम लगा दिया। गांव वालों का आरोप था कि कई बार शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। बाद में एसओ अलापुर अजीत प्रताप सिंह ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


पीजीआई से आई रिपोर्ट, एक को डेंगू की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग ने पीजीआई भेजे थे 11 सैंपल
बदायूं। जिले में बुखार से हो रही मौतों के बीच साफ हो गया है कि यहां मलेरिया, वायरल फीवर के साथ डेंगू भी पांव पसार रहा है। ककराला, अलापुर और दातागंज में अब तक डेंगू से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 11 मरीजों की स्लाइड बनाकर इसे जांच को लखनऊ स्थित पीजीआई भेजा था। इनमें एक व्यक्ति को डेंगू की पुष्टि हुई है। बाकी आठ को मलेरिया पॉजीटिव निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत ब्लाक के गांव हयातनगर से 11 मरीजों की स्लाइड पीजीआई भेजी गई थी। इनमें गांव के धर्म सिंह पुत्र रामबिलास को डेंगू की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों धर्म सिंह के पिता की भी बुखार से मौत हो गई थी। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया कि धर्म सिंह का बरेली में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में अब सुधार है।


जगत सीएचसी कर रहा फर्जी रिपोर्टिंग
बदायूं। जिले में बुखार से सिलसिलेवार मौतों के बीच जगत सीएचसी की लापरवाही सामने आई है। सीएचसी की टीमें गांवों में जाकर इलाज के नाम पर फर्जी रिपोर्टिंग कर रही हैं। यह बात तब सामने आई जब सीएमओ डॉ. आरडी तिवारी की टीम एक गांव में पहुंची। जगत सीएचसी से रिपोर्ट दी गई थी कि इस गांव में टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया है, लेकिन गांव वालों ने यहां कोई टीम नहीं आने की बात कही।


गंगपुर में दर्जनों लोगों को बुखार
बदायूं। समरेर ब्लाक के गांव गंगपुर में भी बुखार का प्रकोप फैल गया है। गांव में दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। शनिवार को गांव के 20 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव वालों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed