फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The team will know the condition of cleanliness in 30 villages

30 गांवों में स्वच्छता का हाल जानेगी टीम

Sun, 02 Jan 2022 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The team will know the condition of cleanliness in 30 villages
बदायूं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (एनएफएचएस) ने जिले के 30 गांव का चयन किया गया है। इन चयनित गांवों में स्वच्छता सुविधाओं की स्थिति का जिला स्तरीय टीम आकलन करेगी। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। डीपीआरओ ने टीम बनाकर गांव में भेजी है। विभाग की ओर से 12 जनवरी तक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यालय को ये डाटा उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन

नेशनल फैमिली हेल्थ की ओर से अपनी सर्वे रिपोर्ट स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन निदेशक को दी है। उनकी रिपोर्ट में प्रदेश के जिलों में स्वच्छता सुविधाओं के उपयोग व उपलब्धता की स्थिति अपेक्षा के अनुरूप ठीक नहीं थी। जबकि कई जिलों से जो रिपोर्ट पूर्व में आयी थी। उसके आंकड़े शत-प्रतिशत दिखाए गए थे। ऐसे में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मिशन निदेशक ने प्रदेश के सभी डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 2477 गांवों में सर्वेक्षण का काम किया जाए। इसमें बदायूं जिले के 30 गांवों का चयन किया गया। डीपीआरओ ने बताया कि इन गांवों में प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक संयुक्त हस्ताक्षर से अपनी रिपोर्ट सात जनवरी तक ब्लॉक पर देंगे। इसके बाद में ब्लॉक स्तर से सहायक विकास अधिकारी पंचायत/ खंड विकास अधिकारी जांच कर दस जनवरी तक जिले के अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद में डीपीआरओ और सीडीओ द्वारा इसकी जांच के बाद में 12 जनवरी तक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हर ब्लॉक केलिए गए दो-दो गांव
अंबियापुर, आसफपुर, बिसौली, दहगवां, दातागंज, इस्लामनगर, जगत, म्याऊ, कादरचौक, सहसवान, सालारपुर, उझानी, समरेर, उसावां, वजीरगंज के दो-दो गांव लिए गए हैं।
-
टीम की ओर से चयनित गांवों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद में रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
- श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed