फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The teacher has been accused of engaging in obscene behavior.

Budaun News: शिक्षक पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

Sun, 25 Jan 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The teacher has been accused of engaging in obscene behavior.
बिनावर। थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पर कक्षा पांच की छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने 62 वर्षीय बुजुर्ग शिक्षक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उनके सेवानिवृत होने में मात्र तीन महीने शेष है।
विज्ञापन


सलारपुर विकास क्षेत्र व बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। शनिवार दोपहर विद्यालय से लौटी छात्रा ने घर आकर रोते हुए बताया कि विद्यालय में तैनात एक अध्यापक उसके साथ अश्लील हरकत करता है। इसके बाद गुस्साए परिजन विद्यालय पहुंच गए और अध्यापक पर अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस सहायक अध्यापक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

गांव में चर्चा है कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक महिला शिक्षामित्र से अध्यापक की नहीं बनती। आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में जानकारी मिली हैं, इसको दिखवाते हैं, क्या मामला है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों ने नहीं दी है तहरीर : सीओ
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में बिनावर पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर परिजनों ने नहीं दी है। स्कूल में हंंगामा की सूचना पर पुलिस गई थी। अश्लील हरकत करने का आरोप परिजनों ने एक 62 वर्षीय अध्यापक पर लगाए हैं। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है।



मामला जानकारी में आया है। इसकी जांच करने के लिए नायब तहसीलदार पूजा शर्मा को भेजा गया है। आख्या मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -मोहित कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed