{"_id":"56f2ced94f1c1bfe59f14d63","slug":"the-struggle-to-parliament-lohia-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लोहिया ने सड़क से लेकर संसद तक किया संघर्ष’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लोहिया ने सड़क से लेकर संसद तक किया संघर्ष’
ब्यूरो बदायूं।
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
सपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सपाइयों ने समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य बनवारी सिंह यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे-पिछड़े लोगों के उत्थान में लगा दिया। उन्होंने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया। उनका सपना था कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध हो। गरीब-किसान को उसका हक मिले। समाजवादी पार्टी की सरकार उसी दिशा में काम कर रही है।
वह बुधवार को गांधी नगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे। गरीब-किसान को उनका हक दिलाने के लिए समुचित प्रयास किए हैं। युवा और बेरोजगारों को काम-धंधे से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। आने वाले चुनाव में फिर सपा की सरकार बनेगी।
इस मौके पर समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व में लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी गई। संचालन जिला महासचिव सुरेशपाल सिंह चौहान ने किया। गोष्ठी में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, बलवीर सिंह यादव, सलीम अहमद, अशोक यादव, ज्वाला प्रसाद कश्यप, प्रभात अग्रवाल, खालिद रजा, हरभान सिंह, धारा सिंह, रामदयाल, रामखिलाड़ी कश्यप, ज्ञानेंद्र शर्मा, गिरीश यादव, दीपक सक्सेना, श्रीपाल सिंह, नवनीत गुप्ता, प्रदीप कुमार, अहमद परवेज आदि मौजूद रहे।