फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The stalled road widening work in Ujhani resumed.

Budaun News: उझानी में सड़क चौड़ीकरण का रुका काम फिर शुरू

Fri, 06 Mar 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The stalled road widening work in Ujhani resumed.
उझानी में सड़क के चौड़ीकरण को लेकर काम शुरू हो गया। संवाद
उझानी। नगर के मुख्य बाजार में लंबे समय से रुका पड़ा सड़क चौड़ीकरण का कार्य फिर शुरू करा दिया गया है। कल्याण सिंह चौक से लेकर मंडी समिति मोड़ तक करीब दो किमी सड़क के चौड़ीकरण का काम पिछले वर्ष करीब छह करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया था। ठेकेदार द्वारा कार्य बीच में ही रोक देने से यह परियोजना अधूरी रह गई थी। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद ठेकेदार ने काम पुन: शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

भरतपुर-पीलीभीत राजमार्ग के भीतरी हिस्से के चौड़ीकरण की आधारशिला पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रखी थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से कल्याण सिंह चौक के पास फुटपाथ की खोदाई और अन्य प्रारंभिक कार्य शुरू कराए गए थे। शुरुआत में काम तेजी से चला। कुछ समय बाद ठेकेदार ने कार्य अचानक बंद कर दिया।
विज्ञापन

काम बंद होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने पहले ठेकेदार से बातचीत कर कार्य शुरू कराने की कोशिश की, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। नोटिस मिलने के बाद करीब चार से पांच दिन पहले ठेकेदार ने फिर से काम शुरू करा दिया है। यह सड़क बाजार के व्यस्ततम मार्गों में से एक है। सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश सिंह, सोनू गुप्ता, चक्रेश शर्मा का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और बाजार में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण का यह कार्य करीब दो किमी से अधिक क्षेत्र में किया जा रहा है, जिस पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।


इस रोड के बनने से जाम की समस्या से काफी राहत मिल जाएगी। ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि वह जल्द से जल्द इसका काम पूरा कर ले। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। -वंदना सोनकर, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed