{"_id":"610055ab8ebc3e66ff24d948","slug":"the-stain-of-slander-of-raw-liquor-removed-now-the-police-post-will-open-badaun-news-bly454535698","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की बदनामी का दाग हटा, अब खुलेगी पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब की बदनामी का दाग हटा, अब खुलेगी पुलिस चौकी
विज्ञापन
कादरचौक। कच्ची शराब के धंधे के लिए कई दशक तक बदनाम रहे कादरचौक थाने के गांव धनूपुरा में अब विकास का पहिया काफी हद तक घूमने लगा है। गांव में पंचायत भवन और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पहले ही हो चुका है। अब यहां पुलिस चौकी का निर्माण भी चालू हो गया है। कच्ची शराब की बदनामी का दाग अब धनूपुरा से लगभग हट चुका है।
कादरचौक थाने का गांव धनूपुरा कच्ची शराब के लिए बदनाम रहा था। अब इस गांव में बदलाव की बयार आई है। तत्कालीन सीओ रहे अनिरुद्ध सिंह के प्रयास से गांव के लोगों ने शराब का धंधा लगभग बंद कर दिया है। पुरुष दूसरे प्रांतों में काम करने चले गए हैं तो महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के जरिये रोजगार से जुड़ गई हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ कर महिलाएं भी रोजगार की ओर बढ़ रही हैं। गांव केे तस्वीर अब काफी हद तक बदल चुकी हैं। ग्राम प्रधान भंवर लाल और पूर्व प्रधान रामपाल का भी गांव की तस्वीर बदलने में काफी सहयोग है। गांव के जो युवा कभी कच्ची शराब के धंधे से जुड़े थे वह दूसरे प्रांतों और जिलों में नौकरियां कर रहे हैं।
मंगलवार को गांव में चौकी निर्माण का काम चालू हो गया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने इसका शिलान्यास किया। इंस्पेक्टर का कहना था कि गांव में पंचायत भवन के पास पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हो गया है। जल्द निर्माण पूरा होने के बाद यहां पुलिस स्टाफ की तैनाती हो जाएगी। इससे गांव का माहौल और सुधरेगा।