फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The stadium is being renovated with an investment of Rs 9.78 crore.

Budaun News: 9.78 करोड़ रुपये से संवर रहा स्टेडियम

Sun, 01 Mar 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The stadium is being renovated with an investment of Rs 9.78 crore.
क्रिकेट प्रैक्टिस पिच का चल रहा काम। संवाद
बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 9.78 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा जीर्णोद्धार कार्य अब अंतिम चरण में है। निर्माणदायी संस्था की ओर से कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसे जून के अंत तक पूरा किया जाना है। दावा किया जा रहा है कि मार्च के अंत तक ही सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। इसके पूरा होने के बाद जिले के खिलाड़ियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर बिल्सी रोड पर स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण करीब तीन दशक पूर्व हुआ था। समय के साथ यहां सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी। खिलाड़ियों की जरूरतों को देखते हुए शासन की ओर से स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 9.78 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। इस राशि से स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का जीर्णोद्धार, वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण, पार्किंग स्टैंड, क्रिकेट के दो प्रैक्टिस पिच, हाईमास्ट लाइट, पंप हाउस और तीरंदाजी शेड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 400 मीटर लंबा ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से स्टेडियम परिसर में करीब 20 सीसी कैमरे भी लगाए जाएंगे। जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। इससे न केवल जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नई प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---युवा बोले- खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मिलेगा मौका----
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। आधुनिक सुविधाएं मिलने से नियमित अभ्यास कर सकेंगे। पहले संसाधनों की कमी के कारण बाहर अभ्यास करने को मजबूर थे। - सचिन, सिविल लाइन

स्टेडियम में नए कोर्ट, प्रैक्टिस पिच, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था बनने से अब नियमों के अनुसार तैयारी कर सकेंगे। पहले केवल अंदाज से काम होता था। जिसकी वजह से बड़ी प्रतियोगिताओं में बेहतर नतीजे नहीं मिल पाते थे। - सुरजीत, बहेड़ी



स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रयास है कि तय समय से पहले ही सभी कार्य पूरे कर खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। -अमित रिछारिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी

क्रिकेट प्रैक्टिस पिच का चल रहा काम। संवाद

क्रिकेट प्रैक्टिस पिच का चल रहा काम। संवाद

क्रिकेट प्रैक्टिस पिच का चल रहा काम। संवाद

क्रिकेट प्रैक्टिस पिच का चल रहा काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed