{"_id":"61e5c32639f7001d6f790fbf","slug":"the-speed-of-infection-increased-six-times-in-five-days-154-new-patients-were-found-badaun-news-bly47284038","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में छह गुना बढ़ी संक्रमण की रफ्तार, 154 नए रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में छह गुना बढ़ी संक्रमण की रफ्तार, 154 नए रोगी मिले
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण के लिए लगी लाइन। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना संक्रमण अब कई गुना तेजी से फैलने लगा है। सात दिन में संक्रमितों की संख्या में छह गुना से ज्यादा इजाफा हुआ है। सोमवार को जिले में 154 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 745 हो गई है। संक्रमण अब हर आयु वर्ग को चपेट में ले रहा है। ज्यादा संख्या युवाओं की है। सोमवार को मिले संक्रमितों में छह से 15 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों की संख्या काफी रही।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू हुई थी। लापरवाही के कारण जनवरी का दूसरा सप्ताह आते-आते संक्रमण ने व्यापक रूप ले लिया। 10 जनवरी को जिले में इस सीजन के सबसे ज्यादा 21 संक्रमित मिले थे। इनमें बच्चे शामिल नहीं थे। 17 दिसंबर आते-आते संक्रमितों की संख्या 154 तक पहुंच गई है। सोमवार को शहर में सबसे ज्यादा 49 संक्रमित मिले हैं। बिसौली में 25, दातागंज में 12, उझानी में चार, कादरचौक, जगत तीन-तीन, सालारपुर दो, वजीरगंज, उसावां, आसफपुर इस्लामनगर में एक-एक और अन्य जिलों से आई रिपोर्ट में 14 संक्रमित मिले हैं।
शहर की विजय नगर कॉलोनी में आठ वर्ष का बच्चा संक्रमण का शिकार निकला है। रामनाथ कॉलोनी में 11 वर्ष का बालक संक्रमण का शिकार हो गया। शहर के लालपुल, कबूलपुरा में भी बच्चों और किशोरों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। वजीरगंज में दो, उझानी में तीन, दातागंज में पांच, बिल्सी, बिसौली, कादरचौक, म्याऊ में भी किशोर और बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को आई संक्रमितों की सूची में 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों की संख्या न के बराबर थी।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित हो रहे बच्चे, सावधानी जरूरी
बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही बच्चे और किशोर भी तेजी से संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। विशेषज्ञों ने पहले ही आगाह किया था कि तीसरी लहर में बच्चे और किशोर भी संक्रमित होंगे। तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण शुरू हो चुका है, लेकिन इससे कम आयु वर्ग का टीकाकरण अभी शुरू नहीं हो सका है। इससे पहले 15 वर्ष से कम आयु वर्ग कोरोना संक्रमण का शिकार होने लगा है।
तीसरी लहर के दौरान 14 जनवरी को पहली बार रिकार्ड 117 संक्रमित मिले थे। इनमें 10 फीसदी से ज्यादा बच्चे और किशोर हैं। 17 जनवरी आते-आते एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 154 तक हो गई है। सोमवार को मिले संक्रमितो में 70 फीसदी से ज्यादा युवा, किशोर और बच्चे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि 20 फीसदी से ज्यादा उन संक्रमितों की संख्या है जनकी आयु 18 वर्ष से कम है। इनमें छह से 12 वर्ष तक के बच्चे भी शामिल हैं। संक्रमितों की ट्रेसिंग में पाया गया है कि बच्चे अपने परिवार में ही किसी के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हो रहे हैं। पहली और दूसरी लहर के दौरान हालात इतने खराब नहीं थे।
इस तरह बढ़ा ग्राफ
10 जनवरी- 21
11 जनवरी- 48
12 जनवरी- 72
13 जनवरी- 92
14 जनवरी- 117
15 जनवरी- 114
16 जनवरी- 116
17 जनवरी- 154
सोमवार को जिले में 154 लोग संक्रमित मिले हैं। तीसरी लहर के दौरान बच्चे भी तेजी से संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। रविवार के बाद सोमवार को मिले संक्रमितों में भी बच्चे और युवाओं की संख्या आधे से ज्यादा है। ट्रेसिंग में पाया गया है कि ज्यादातर बच्चे अपने परिवार में ही किसी संक्रमित के संपर्क में आने के कारण संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इनमें छह से 10 साल तक के बच्चे शामिल हैं। कोरोना गाइड लाइन का पालन बेहद जरूरी है। घर में बाहर से आने के बाद तत्काल बच्चों के पास न जाएं।
-डॉ. रजनीश शर्मा, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग ऑफिस कोविड-19