फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The slaying of Ravana conveyed this message: where there is righteousness, there is victory.

Budaun News: रावण के वध ने दिया संदेश, जहां धर्म है, वहीं है विजय

Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The slaying of Ravana conveyed this message: where there is righteousness, there is victory.
बुराई पर अच्छाई की जीत: कादरचौक राम लीला मैदान में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद
कादरचौक। आखिर भगवान श्रीराम के बाणों की बौछार रावण नहीं झेल पाया। 31वें बाण ने उसकी नाभि का अमृत भी सुखा दिया। रावण वध ने संदेश दिया कि यतो धर्मस्ततो जयः जहां धर्म है, वहीं विजय है। अहंकारी रावण के पुतले को आग के हवाले किया तो वह धू-धू कर जल उठा। रावण के पुतले के जलते ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

कस्बे के राधाकांत मंदिर रामलीला मैदान में रावण वध और पुतला दहन देखने पहले से ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। अयोध्या के आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध के प्रसंग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रावण का पुतला जलने के बाद धरासायी हुआ तो दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इस अवसर पर महंत ऋषिदास, उमेश चंद्र गुप्ता, अशोक शाक्य, महेश चंद्र शाक्य, राजीव मिश्रा, श्याम सुन्दर उपाध्याय, राजेश मिश्रा, अनिल जौहरी, दिनेश कुमार, हेमेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर की पूजा अर्चना
इस्लामनगर। कस्बे में विजयादशमी त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों व घरों पर विजयादशमी पर पूजा अर्चना की और सफल व्यापार की कामना की। कुछ लोगों ने आधे दिन तक नवमी का और बाद में दशमी मनाई। मंदिरों में पूजा अर्चना और कन्या भोज के कार्यक्रम भी हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




सहसवान में भी धू-धू कर जला दशानन का पुतला
बदायूं। सहसवान में प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में मंगलवार को रावण वध की लीला का मंचन किया गया। क्षेत्रीय विधायक बृजेश यादव ने तीर चला कर रावण का पुतला दहन किया। रावण और मेघनाद वध देखने के लिए नगर व देहात क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा, महामंत्री आदर्श सक्सेना, नेम सिंह यादव, नवाब सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed