{"_id":"6ad7b79d823a9936ff044a04","slug":"demanding-solution-of-problems-hopes-demonstrated-in-puranpur-badaun-news-c-121-1-pbt1005-171527-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: समस्याओं के निस्तारण की मांग, पूरनपुर में आशाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: समस्याओं के निस्तारण की मांग, पूरनपुर में आशाओं ने किया प्रदर्शन
Wed, 21 Oct 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर के गांधी पार्क में प्रदर्शन करती आशा और सांगिनी -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। आशा और संगिनियों ने समस्याओं के विरोध में गांधी पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई बैठक में 23 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले महापड़ाव में जिले से भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने का निर्णय लिया गया।
आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष इदरीशन के नेतृत्व में मंगलवार को आशा और संगिनी गांधी पार्क में एकत्र होकर समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा गया कि 23 अक्तूबर को लखनऊ में महापड़ाव में समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शीघ्र भुगतान, कैशलेस चिकित्सा राशि के अतिरिक्त पांच लाख का चिकित्सा बीमा, दुर्घटना बीमा राशि दो लाख से बढ़ाकर 10 लाख कराने आदि की मांग की जाएगी। प्रदर्शन में मीरा देवी, राखी देवी, रुखसाना, विमला, रिंकी, तबस्सुम, सुमन आदि मौजूद रहीं।