फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The sister-in-law did not allow the marriage of the young man, the procession returned

Budaun News: भाभी ने नहीं होने दी युवक की शादी, बरात लौटी

Thu, 04 May 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The sister-in-law did not allow the marriage of the young man, the procession returned
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र एक गांव की लड़की की शादी कासगंज जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। बुधवार को दोपहर के वक्त लड़की की बरात गांव के पास तक आई तब तक उसके परिवार से फोन आ गया कि युवक की भाभी ने शादी करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। यह सुनते ही बरातियों के होश उड़ गए। लड़का पक्ष ने बरात वापस ले जाने को कहा तो लड़की पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी तो पता चला कि दूल्हा बनकर आए युवक का उसकी ही भाभी से अवैध संबंध है। इसके चलते उसकी भाभी उसकी शादी नहीं होने दे रही है। बाद में दोनों पक्षों का मुजरिया थाने में समझौता हुआ और बरात वापस लौट गई। शाम को लड़की का रिश्ता अलीगढ़ जिले के रहने वाले युवक से आनन-फानन में किया गया। अब दूसरे युवक से उसकी शादी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed