फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Shiva temple reverberated with the chants of Har Har Mahadev, devotees performed Jalabhishek

Budaun News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक

Thu, 24 Jul 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The Shiva temple reverberated with the chants of Har Har Mahadev, devotees performed Jalabhishek
हरप्रसाद मंदिर में ​​शिवरात्रि पर जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
बदायूं। महादेव की आराधना के पर्व शिवरात्रि का पूर्व श्रद्धा से मनाया गया। शहर से लेकर देहात तक के शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह से ही शिव भक्तों का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक भक्तों का मंदिरों में आने जाने का क्रम भी जारी रहा।
विज्ञापन

कछला घाट पर गंगा स्नान करने वालों की भारी भीड़ रही। कांवड़ियों ने गंगा से जल भरा और शिवालयों के लिए रवाना हुए। महाशिवरात्रि पर जिले के 142 शिवालयों में बुधवार तड़के से जलाभिषेक शुरू हुआ। कई मंदिरों में दोपहर तक कतार लगी रही। जिले के 54 मंदिरों पर मेले का आयोजन भी किया गया। शहर के बिरुआबाड़ी, हरप्रसाद, गौरी शंकर, नगला मंदिर, रघुनाथ मंदिर आदि समेत देहात के बाबा खाटू श्याम धाम मंदिर, बाबा ब्रह्मदेव मंदिर, ग्राम देवता मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी मंदिरों के द्वार सुबह ही खोल दिए गए।
विज्ञापन

मंदिरों में लगी रही कतार
भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किए और शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, घी चढ़ाकर अभिषेक किया। भगवान शिव को प्रिय भांग, धतूरा, बेलपत्र, फूल चढ़ाया। धूपबत्ती और घी के दीपक जलाकर आरती उतारी गई। मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मंदिरों में विशेष रूप से रुद्राभिषेक भी किया गया। सोई गांव स्थित मंदिर पर रात तीन बजे से श्रद्धालुओं की कतार लग गई। ग्रामीण क्षेत्रों व आसपास के जनपदों से श्रद्धालु शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए पहुंचे। शिवरात्रि पर मंदिरों में भीड़ उमड़ने को दृष्टिगत रखते हुए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों ने किया अभिषेक
उघैती। गांव शरह बरौलिया में प्राचीन शिव मंदिर पर कांवड़ियों की टोली ने गंगाजल से अभिषेक किया। इस धाम पर पहले दिन मेला शुरू हुआ। उसमें खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ी। महंत सोहनदास ने बताया कि यह प्राचीन शिव मंदिर है, जिससे कई गांवों की आस्था है। संवाद

कुंवरगांव। शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। सुबह से ही नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल और वेल पत्र व दूध चढ़ाकर अभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। संवाद

फैजगंज बेहटा। क्षेत्र की पुलिस ने ओरछी में कांवड़ियों को फल व हलवा खिलाकर उनकी सेवा की। सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष फैजगंज रामेंद्र सिंह के साथ थाना पुलिस ने इस पुण्य कार्य में सहभागिता की। संवाद

--

हरप्रसाद मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed