फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The server worked only till 11 am in the morning, then it went down.

Budaun News: दिन में 11 बजे तक ही चला सर्वर, फिर हो गया डाउन

Thu, 13 Nov 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The server worked only till 11 am in the morning, then it went down.
सहसवान में कागज देखते रजिस्ट्रार। संवाद
बदायूं। जिले के उपनिबंधक कार्यालयों में जमीनों की रजिस्ट्री प्रक्रिया सर्वर की बार-बार गड़बड़ी से प्रभावित हो रही है। बीती 8 नवंबर से सर्वर में बदलाव कार्य के चलते लगातार रजिस्ट्री का काम बाधित है। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे तक सर्वर सामान्य रहा, जिससे कुछ राहत रही और रजिस्ट्री कार्य शुरू हुआ। दोपहर से पहले ही सर्वर फिर डाउन हो गया, जिससे कार्य फिर से ठप पड़ गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के सभी पांच तहसीलोंं के उपनिबंधक कार्यालयों में बुधवार को मात्र 75 बैनामे ही दर्ज हो सके, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या कई गुना अधिक रहती है। सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण न केवल जमीन क्रेता-विक्रेता परेशान हैं, बल्कि दस्तावेज लेखक, वकील और कार्यालय के कर्मचारी भी दिनभर की मशक्कत के बावजूद काम नहीं कर पा रहे हैं। रजिस्ट्री कराने आए लोगों का कहना है कि सुबह सर्वर चलने पर थोड़ी उम्मीद जगी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में फिर बंद हो जाने से सारा काम अधूरा रह गया। कई लोग सुबह से शाम तक कार्यालय में इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

कार्यालय सूत्रों के मुताबिक, सर्वर में तकनीकी बदलाव और अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है, जिसके चलते यह समस्या सामने आ रही है। विभागीय स्तर पर सर्वर को स्थायी रूप से दुरुस्त करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन में करीब 11 बजे तक ही सर्वर सही तरीके से चला। इसके बाद डाउन हो गया तो काम की रफ्तार धीमी पड़ गई। जिले में करीब 75 रजिस्ट्री हुईं हैं। जल्द ही इस समस्या का निराकरण हो जाएगा। -सीपी मौर्या, एआईजी स्टांप, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed