फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After filing chargesheets in all the cases, Shashikant and Suryakant will be charged as gangsters.

Budaun News: सभी केस में चार्जशीट लगने के बाद शशिकांत-सूर्यकांत पर लगेगा गैंगस्टर

Sat, 12 Sep 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 12 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
After filing chargesheets in all the cases, Shashikant and Suryakant will be charged as gangsters.
बदायूं। चार चिटफंड कंपनियां खोलकर करीब 35 हजार लोगों से आठ सौ करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में जेल भेजे गए सगे भाइयों सूर्यकांत व शशिकांत मौर्य पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। पहले इनके विरुद्ध बदायूं में दर्ज सभी पांच केसों में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। अभी दो केस में चार्जशीट लगनी शेष है। जबकि, तीन केसों में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी दोनोंं भाइयों पर बदायूं में पांच और बरेली में चार केसों सहित कुल 9 केस दर्ज हुए थे। इसमें कोतवाली में दर्ज तीन केसों में विवेचना पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है। कोतवाली में जुलाई माह में दर्ज केस व एक अन्य केस में विवेचना की जा रही है। विवेचना पूरी होने के बाद दोनों मामलों की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जाएगी। इसके बाद दोनों भाइयों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम बदायूं पुलिस ने एसटीएफ गौतमबुद्धनगर के साथ मिलकर दोनों सगे भाइयों को लखनऊ के आलमबाग स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को दोनों भाइयों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने दोनों से लैपटॉप, डायरी के साथ अन्य उपकरण बरामद किए। बदायूं के अशोक सम्राट नगर निवासी सगे भाई शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य ने शहर के जालंधरी सराय में अमर ज्योति कंपनी लिमिटेड रजिस्टर्ड, अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड नाम से चिटफंड कंपनियां खोली थीं। इसी के साथ दोनों ने बरेली के कटरा चांद खां में अमर ज्योति रुहेलखंड और अमर ज्योति हायर परचेज नाम से चिटफंड कंपनियां खोली थीं। ठगी करने के बाद दोनों भाई फरार हो गए थे। हाईकोर्ट में खुद को दिवालिया घोषित कराने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed