फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The second day of Paryushan festival was celebrated as Uttam Mardav

Budaun News: उत्तम मार्दव के रूप में मनाया पर्युषण पर्व का दूसरा दिन

Sat, 30 Aug 2025 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The second day of Paryushan festival was celebrated as Uttam Mardav
पर्युषण पर्व के दूसरे दिन पूजा करते दिन समाज के लोग। संवाद - फोटो : काजल के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल।
बिल्सी। मोहल्ला दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में शुक्रवार को पर्युषण पर्व का दूसरा दिन उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया। इसमें सर्वप्रथम जैन श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेन्द्र का मंगल जलाभिषेक किया। जैन समाज के लोगों ने तीर्थंकर भगवान की मंगल आरती की।
विज्ञापन

निखिल जैन ने उत्तम मार्दव धर्म के बारे में बताया कि मृदुभाव आत्मा का स्वभाव है। मृदुता आत्मा के सरल परिणाम को कहते हैं। कठोर भाव का त्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मान, अहंकार, कषाय का मर्दन करना ही मार्दव धर्म कहलाता है। इसी क्रम में जैन मिलन बिल्सी के सानिध्य में नीरेश जैन व प्रशांत जैन ने बच्चों की णमोकार मंत्र एवं भजन प्रतियोगिता कराई गई। णमोकार मंत्र प्रतियोगिता में काशवी जैन-प्रथम, प्रियांश जैन द्वितीय एवं शिवांश जैन तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

भजन प्रतियोगिता में निशा जैन, गुंजन जैन प्रथम, स्वीटी जैन द्वितीय एवं मानसी जैन तृतीय स्थान प्राप्त किया। लकी ड्रा में राखी जैन, कोपल जैन, पूजा जैन ने पुरस्कार जीते। कार्यक्रम से पूर्व भक्ताम्मर का पाठ ममता जैन के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अनिल जैन सोनी, मृगांक जैन, प्रीत जैन, भूपेंद्र जैन, नीरज जैन, अभिषेक जैन, डाॅ. आरती जैन, मोना जैन, दिव्या जैन, बबिता जैन, ममता जैन, राखी जैन, पूजा जैन आदि मौजूद रही।

पर्युषण पर्व के दूसरे दिन पूजा करते दिन समाज के लोग। संवाद

पर्युषण पर्व के दूसरे दिन पूजा करते दिन समाज के लोग। संवाद- फोटो : काजल के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed