{"_id":"69ebd4b5a491d3652a020b21","slug":"the-scorching-heat-continues-with-temperatures-reaching-a-maximum-of-42-degrees-celsius-badaun-news-c-123-1-sbly1001-162332-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भीषण गर्मी का कहर जारी, अधिकतम पारा 42 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भीषण गर्मी का कहर जारी, अधिकतम पारा 42 डिग्री
Sat, 25 Apr 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए इस तरह जाती युवतियां। संवाद
बदायूं। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
जिले में बीते कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सुबह होते ही तेज धूप अपने तेवर दिखाने लगती है और दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी असहनीय हो जाती है। सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूरज की तपिश ने लोगों को जल्द ही घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। दोपहर के समय लू जैसे हालात बन गए, इससे सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम रही। गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर, चेहरा और हाथ ढककर निकल रहे हैं।
स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रिक्शा चालकों, मजदूरों और सड़क किनारे काम करने वाले लोगों की स्थिति और भी खराब हो गई है। घरों के अंदर भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं, इससे उमस और बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि शुक्रवार को यह बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया। वहीं, आर्द्रता 18 और हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
विज्ञापन
-- -- -- --
गर्मी से बचाव के उपाय
-दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
-हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें।
-सिर और शरीर को ढककर ही बाहर निकलें।
-दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
-- -- --
क्या न करें
-- -- -
-बच्चों या पशुओं को बंद वाहन में न छोड़ें।
-तेज धूप में अधिक समय तक न रहें।
-शराब और कैफीन का सेवन सीमित रखें।
-खाली पेट धूप में बाहर न निकलें।