{"_id":"696552a65bc23a001c0bf717","slug":"the-same-bull-that-they-fed-green-fodder-to-every-day-attacked-and-killed-him-badaun-news-c-123-1-sbly1018-154851-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिसको रोज खिलाते थे हरा चारा उसी बैल ने पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिसको रोज खिलाते थे हरा चारा उसी बैल ने पटककर मार डाला
विज्ञापन
निर्भान सिंह यादव का फाइल फोटो।
उसहैत। गांव नौगवां नसीरनगर निवासी निर्भान सिंह यादव (40) पुत्र होशियार सिंह के बैल ने स्वामी पर ही हमला कर दिया। उसे पटक-पटककर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।
परिजनों ने बताया कि निर्भान सिंह खेती किया करते थे। उनको बैल पालने का शौक था। उन्हीं से वह खेती करते थे। हर रोज जिस बैल को वह सुबह-शाम हरा चारा खिलाते थे उसी बैल ने उनको पटक दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों का कहना है। सोमवार को वह बैलों को अपने खेत से लेकर घर पहुंचे थे। बैलों को बांधने रहे थे कि एक बैल ने अचानक पीछे से हमला बोल दिया। शोर व चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। बमुश्किल बैल को हटाया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिर भी परिवार के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शाम को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया।