फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Sahaswan SDO of the Forest Department passed away due to cardiac arrest.

Budaun News: वन विभाग के सहसवान एसडीओ का हृदयगति रुकने से निधन

Sat, 10 Jan 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The Sahaswan SDO of the Forest Department passed away due to cardiac arrest.
अशोक कुमार त्यागी- फाइल फोटो
सहसवान। सहसवान में तैनात वन विभाग के एसडीओ अशोक कुमार त्यागी (58 वर्ष) का शुक्रवार को कार्यालय से जुड़े आवास में अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। सहसवान रेंजर से एसडीओ पद पर नवंबर में प्रोन्नति के बाद शुक्रवार को ही उनका अलीगढ़ तबादले का आदेश आया था।
विज्ञापन

अशोक त्यागी मूल रूप से हापुड़ के स्वर्गआश्रम रोड स्थित न्यू शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले थे। वह तीन वर्षों से सामाजिक वानिकी के सहसवान क्षेत्र कार्यालय में रेंजर पद पर तैनात थे। कार्यालय परिसर में बने सरकारी आवास में शाम करीब चार बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारी उन्हें तत्काल सहसवान सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसडीओ अशोक कुमार त्यागी के निधन की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। सहसवान के सीओ अशोक कुमार ने बताया कि एसडीओ अशोक त्यागी की ह्दयगति रुकने से मौत हुई है। उनके परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस की ओर से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार त्यागी बीते तीन साल से सहसवान रेंजर के पद पर तैनात थे। डॉक्टर ने हृदयगति रुकने से उनका निधन होने की पुष्टि की है। - निधि चौहान, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed