फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The sacrifice of the martyrs cannot be forgotten

Budaun News: भुलाया नहीं जा सकता शहीदों का बलिदान

Mon, 12 Aug 2024 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the martyrs cannot be forgotten
तिरंगा यात्रा में शामिल जनप्रतिनि​धि और अ​धिकारी। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के तहत शहीद स्थल पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किया। मोमबत्ती जलाकर शहीदों व क्रांतिकारियों को नमन किया। कलक्ट्रेट परिसर से भामाशाह चौराहे तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए कई क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया। क्रांतिकारी व शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। बदायूं में कोई भी छत ऐसी न हो, जिस पर तिरंगा न फहरा हो। इसमें सभी देशवासियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि सभी भारतवासियों को राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम निधि श्रीवास्तव ने बताया कि देश के आजादी के मतवालों ने देश का धन ब्रिटेन भेजे जाने का विरोध किया था, जिसमें ब्रिटिश सरकार ने चार क्रांतिकारियों राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को मृत्यु-दंड (फांसी की सजा) सुनायी थी। शहीदों को सबने नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






बिसौली में निकली तिरंगा यात्रा



बिसौली। तिरंगा यात्रा रविवार को नगर के मनोकामना बैनी महाराज मंदिर से शुरू हुई। बाइक पर सवार पार्टी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए डीजे पर राष्ट्र भक्ति के गीतों पर झूमते नाचते गाते चल रहे थे। यात्रा नखासा, बुध बाजार, गौड़ चौराहे, बजरंग चौक, बदायूं चंदौसी रोड, पिंडारा रोड आदि गली-मोहल्लों से होकर निकाली गई। जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद

तिरंगा यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी। स्रोत-प्रशासन

तिरंगा यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी। स्रोत-प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed