फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road of Madhuban Colony is bad, e-rickshaw got stuck in the potholes and overturned

Budaun News: मधुबन कॉलोनी की सड़क खराब, गड्ढों में फंसकर पलटा ई-रिक्शा

Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The road of Madhuban Colony is bad, e-rickshaw got stuck in the potholes and overturned
मधुबन कॉलोनी में पलटे ई-​रिक्शा में फंसी सवारी। संवाद
बदायूं। मधुबन कॉलोनी अधिकारियों की अनदेखी का शिकार हो रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से लोगों का निकलना दुश्वार है। बुधवार दोपहर में गड्ढे में फंसकर सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा पलट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बदहाल कॉलोनी के लोगों में अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन


जवाहरपुरी से मधुबन कॉलोनी होते हुए रेलवे स्टेशन तक ई-रिक्शा व अन्य वाहन दिनभर आवाजाही करते हैं। जलभराव व सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाने से वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। बुधवार को चार सवारियां लेकर एक ई-रिक्शा चालक जवाहरपुरी से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। इस दौरान गड्ढे में पहिया जाते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने देखा तो रिक्शा सीधा किया। इस दौरान दो सवारियां घायल हो गईं। इसके बाद रिक्शा चालक ही उन्हें उपचार के लिए ले गया। इससे पहले भी कई बार स्कूली बच्चों से भरा वाहन पलट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंदगी की वजह से मच्छरों का है प्रकोप
जलभराव होने से कॉलोनी में गंदगी भी है। दिन और रात में मच्छरों भिनभिनाते रहते हैं। हाल यह है कि लोगों का घर के बाहर बैठना मुश्किल है।



लोगों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी
25 बार शिकायत, दस बार किया प्रदर्शन, फिर भी समाधान नहीं
समस्या के समाधान के लिए पिछले साल 25 बार नगर पालिका में शिकायत की गई। दस बार विरोध प्रदर्शन किया गया, लेकिन यहां केवल आश्वासन ही मिल सका। बावजूद इसके समस्या जस की तस है। - प्रकाश, मधुबन कॉलोनी




स्कूल जाने वाले बच्चाें की है चिंता
बड़े लोग तो जैसे-तैसे पानी से होकर निकल जाते हैं, लेकिन स्कूल खुलने के बाद बच्चों की चिंता सता रही है। अगर जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सकी तो बच्चों काे स्कूल जाने में फिर दिक्कतों का सामना करना होगा। -सुनील, मधुबन कॉलोनी




मौके का निरीक्षण कर लोगों से वार्ता करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालेंगे। -सुरेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट/ प्रभारी ईओ नगर पालिका बदायूं

मधुबन कॉलोनी में पलटे ई-रिक्शा में फंसी सवारी। संवाद

मधुबन कॉलोनी में पलटे ई-रिक्शा में फंसी सवारी। संवाद

मधुबन कॉलोनी में पलटे ई-रिक्शा में फंसी सवारी। संवाद

मधुबन कॉलोनी में पलटे ई-रिक्शा में फंसी सवारी। संवाद

मधुबन कॉलोनी में पलटे ई-रिक्शा में फंसी सवारी। संवाद

मधुबन कॉलोनी में पलटे ई-रिक्शा में फंसी सवारी। संवाद

मधुबन कॉलोनी में पलटे ई-रिक्शा में फंसी सवारी। संवाद

मधुबन कॉलोनी में पलटे ई-रिक्शा में फंसी सवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed