फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road from Jafa's house to Dinesh Chowk will be illuminated.

Budaun News: जगमगाएगी जफा की कोठी से दिनेश चौक तक सड़क

Mon, 16 Feb 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The road from Jafa's house to Dinesh Chowk will be illuminated.
बदायूं। शहर को रोशन और आकर्षक बनाने के लिए जफा की कोठी से दिनेश चौक तक सड़क किनारे लाइट लगाई जाएंगी। यहां पर आधुनिक नौ वॉट की एलईडी लाइटों के साथ-साथ तिरंगा लाइटें लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। योजना के तहत शासन स्तर से कुल 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसमें से 12.50 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर की सड़काें को अंधेरे से मुक्त कराने के लिए नगर पालिका की ओर से लाइटें लगाई जा रहीं हैं। इसको लेकर शासन स्तर से तय धनराशि में से आधी जारी भी कर दी गई है। परियोजना का उद्देश्य न केवल सड़क को रात्रि के समय बेहतर ढंग से रोशन करना है, बल्कि शहर की सुंदरता को भी नया रूप देना है।
विज्ञापन

इसी क्रम में जफा की कोठी से दिनेश चौक तक का यह मार्ग शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों में से एक है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर, वाहन चालक और व्यापारी आवागमन करते हैं। लाइटें लगने से रात के समय दृश्यता बेहतर होगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी के अनुसार, एलईडी और तिरंगा लाइटें ऊर्जा की बचत के साथ-साथ लंबे समय तक चलने वाली होंगी। इससे बिजली खर्च भी नियंत्रित रहेगा। तिरंगा लाइटों से राष्ट्रीय भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। शहर का सौंदर्यीकरण होगा। पालिका का दावा है कि कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा और निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा, ताकि शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed