फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The report of the stolen tempo was not filed even after eight days.

Budaun News: चोरी हुए टेंपो की आठ दिन बाद भी दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Tue, 03 Mar 2026 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The report of the stolen tempo was not filed even after eight days.
बदायूं। आठ दिन पहले चोरी हुए टेंपो की पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। न ही टेंपो का सुराग लग सका है। पीड़ित थाने के चक्कर काट रहा है। बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही पुलिस ने 100 से अधिक सीसी कैमरे खंगाल डाले। अब उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मुजरिया थाना क्षेत्र के कोल्हाई निवासी शिवसिंह ने बताया कि वह टेंपो चलाकर जीवन यापन करता है, उसका टेंपो सड़क किनारे घर के बाहर खड़ा था कि 22 फरवरी की रात को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। सुबह उठकर देखा तो टेंपो गायब था। पीड़ित ने बताया कि आज आठ दिन से ज्यादा हो गए, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की है और न ही टेंपो का पता चला है।
विज्ञापन

थाना जाते हैं तो पुलिस फटकार कर भगा देती है। इधर, प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि टेंपो की छानबीन की जा रही है। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने टेंपो की जानकारी के लिए सीसी कैमरे खंगाले हैं। जल्द ही टेंपो की जानकारी मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed