{"_id":"68d2f414e643e0d5b300fdda","slug":"the-reduction-in-gst-rates-has-brought-cheer-to-the-market-and-increased-footfall-of-customers-badaun-news-c-123-1-sbly1018-147636-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जीएसटी की दरों में कमी से बाजार में रौनक, ग्राहकों की बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जीएसटी की दरों में कमी से बाजार में रौनक, ग्राहकों की बढ़ी भीड़
Wed, 24 Sep 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी में व्यापारियों को जीएसटी के फायदे बताते भाजपाई। संवाद
- फोटो : credit
विज्ञापन
बदायूं। जीएसटी के स्लैब में बदलाव से घटी हुईं दरें सोमवार से लागू हो गईं हैं। इसके बाद घरेलू व अन्य सामान की कीमतें कम हो गईं हैं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन इसका लाभ मिला तो लोगों के चेहरे खिल उठे। व्यापारियों को उम्मीद है कि आगामी त्योहारों पर बाजार चमकेगा और जमकर खरीदारी होगी। वहीं, लोग भी सामान सस्ता होने के कारण बचत कर सकेंगे। मंगलवार को भी बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
जीएसटी की दरों में कमी करने के बाद आम आदमी से जुड़ीं वस्तुएं सस्ती हुईं हैं। खाद्य वस्तुओं की महंगाई कम होने के साथ ही बाइक-कार की कीमतों में काफी गिरावट आई है। साथ ही रेडीमेड गारमेंट्स पर 15 सौ तक कीमत वाले माल पर जीएसटी 12 फीसदी से कम होकर पांच फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
पहले लोग रेडीमेड की महंगाई के चलते सामान खरीदने से परहेज करते आ रहे थे। मंगलवार को रेडिमेड की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। ग्राहकों ने पहले ही पूछा कि पुराने रेट पर माल मिलेगा या फिर नए रेट पर। इसके बाद ही ग्राहकों ने कपड़े खरीदे। नवरात्र से लेकर दीपावली तक खरीदारी वैसे ही तेज गति से होती है। लोग घरेलू सामान के अलावा फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, बाइक, कार जैसी महंगी वस्तुओं को खरीदने के लिए उत्साहित हैं। शोरूम और बाजारों में लग रही भीड़ भी इस ओर इशारा कर रही है। व्यापारियों को भी उम्मीद है कि बाजार में खरीदार बढ़ेंगे और उनका व्यापार चमकेगा।
विज्ञापन
बाजार की बढ़ी चहल-पहल
जीएसटी की दर कम होने से बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। लोग वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। वाहनों की कीमतों के बारे में जानकारी लेने आ रहे हैं। बाजार में बिक्री बढ़ेगी और इससे व्यापारियों को फायदा होगा। - अनमोल गुप्ता, जीएस हीरो
-
अच्छा रहेगा दीपावली का त्योहार
जीएसटी की दर कम होने से बाजार में रौनक बढ़ रही है। रेडीमेड गारमेंट्स पर 15 सौ तक कीमत वाले माल पर जीएसटी 12 फीसदी से कम होकर पांच फीसदी हो गई है। इससे इस बार दीपावली का त्योहार अच्छा रहेगा। - विजय वैश्य, रेडीमेड गारमेंट्स बड़ा बाजार
खरीदारों की उत्सुकता बढ़ी
जीएसटी कम होने के बाद दूसरे दिन ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। खरीदारों की उत्सुकता बढ़ी है। दीपावली के आसपास जो भीड़ बाजार में दिखती थी वह नवरात्र में ही दिखने लगी है। दीपावली पर इस बार अच्छी बिक्री होने की संभावना है। - ज्योति प्रकाश, रेडीमेड गारमेंट्स, छह सड़का
कम वजन के जेवरों की मांग
जीएसटी की दर घटने से सराफा पर कोई असर नहीं हुआ है। सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। दीपावली से पहले लोग सोना चांदी से बने आभूषण खरीदते हैं। इस बार कम वजन के जेवरों की मांग अभी से बढ़ने लगी है। इसे देखकर हल्के और सुडौल जेवर तैयार कराए जा रहे हैं।
-नितिन वर्मा, गजेंद्र ज्वैलर्स
मध्यवर्ग के लोगों को होगा फायदा
जीएसटी की दर घटने से बिस्कुट और नमकीन के भाव में कमी आई है। त्योहार का सीजन चल रहा है, इसलिए इनकी मांग बढ़ेगी। मध्यवर्ग के लोगों को फायदा पहुंचेगा। पनीर और घी आदि के भावों में कमी आने से लोगों को फायदा होगा। - राजीव पाराशरी, किराना स्टोर
कीटनाशक पर भी मिलेगी छूट
जीएसटी स्लैब में बदलाव से कीटनाशक दवाओं के दाम कम हुए हैं। इसका लाभ किसानों को होगा। व्यापार भी बढ़ेगी। जो किसान महंगे दाम की वजह से फसलों में कीटनाशक नहीं लगा पा रहे थे अब वह लोग भी दवा लगाकर अच्छी पैदावार ले सकेंगे। - जमुना प्रसाद, छोटू, गुरुकृपा बीज भंडार
भाजपाइयों ने समझाए जीएसटी के फायदे
बिल्सी। मंगलवार को भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी ने अपनी टीम के साथ नगर के मुख्य बाजार में घूमकर व्यापारियों को इसका लाभ समझाया। उनका मानना है कि जीएसटी घट जाने से व्यापारियों के साथ जनता को सीधे लाभ मिलेगा। इससे महंगाई भी कम हो सकेगी। इस मौके पर उनके साथ राहुल माहेश्वरी, निखिल सक्सेना, अर्पित शर्मा, राकेश माहेश्वरी, अखिल मालपाणी आदि मौजूद रहे।

बिल्सी में व्यापारियों को जीएसटी के फायदे बताते भाजपाई। संवाद- फोटो : credit

बिल्सी में व्यापारियों को जीएसटी के फायदे बताते भाजपाई। संवाद- फोटो : credit

बिल्सी में व्यापारियों को जीएसटी के फायदे बताते भाजपाई। संवाद- फोटो : credit

बिल्सी में व्यापारियों को जीएसटी के फायदे बताते भाजपाई। संवाद- फोटो : credit

बिल्सी में व्यापारियों को जीएसटी के फायदे बताते भाजपाई। संवाद- फोटो : credit

बिल्सी में व्यापारियों को जीएसटी के फायदे बताते भाजपाई। संवाद- फोटो : credit

बिल्सी में व्यापारियों को जीएसटी के फायदे बताते भाजपाई। संवाद- फोटो : credit

बिल्सी में व्यापारियों को जीएसटी के फायदे बताते भाजपाई। संवाद- फोटो : credit