{"_id":"591205ca4f1c1b0a13851e80","slug":"the-reason-you-smile-is-you-master","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्कुराने की वजह तुम हो गुरुजी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्कुराने की वजह तुम हो गुरुजी...
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों पर परीक्षार्थी की भावुक अपील
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन काफी तेजी से चल रहा है। जिले में तीन केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन में रोजाना कुछ नया और रोचक मिल रहा है। मंगलवार को एक मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों के हाथ इंटरमीडिएट सामाजिक विज्ञान की ऐसी कापी लगी, जिस पर परीक्षार्थी ने विषय से संबधित तो कम लिखा था, लेकिन फिल्म आशिकी-2 का गीत- मुस्कुराने की वजह तुम हो...लिखकर परीक्षक को खुश करने की कोशिश की थी। परीक्षार्थी ने गीत के साथ परीक्षक को लिखा कि कॉपी जांचने के दौरान इस गाने को पढ़कर आपका मूड जरूर अच्छा होगा तो कृपया कर पास कर देना।
केमिस्ट्री इंटरमीडिएट की कॉपी में एक परीक्षार्थी ने अपनी प्रेम कहानी को बड़े ही रोचक तरीके से परीक्षक को समर्पित करते हुए लिखा है। उसने पेपर के दौरान अपनी प्रेमिका के लिए नकल कराना और अपनी कॉपी को उसके लिए बदल देना जैसी बातों का जिक्र किया है लेकिन आखिरी लाइन में उसने अपनी प्रेम कहानी को प्रेमिका की बेवफाई की बात पर अंत कर दिया। इस कॉपी जांचने वाले परीक्षक काफी देर तक यह सोचने को मजबूर हो गए कि आखिर परीक्षार्थी ने ऐसा क्यों लिखा है।
खुले में रखा पानी पी रहे परीक्षक
जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कर रहे परीक्षक इस चिलचिलाती गर्मी में गर्म और खुले में रखा पानी पीने को मजबूर हैं। कई परीक्षकों ने केंद्र इंचार्ज पर अनदेखी की बात कही।