फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The proposal for Master Plan 2031 was sent after removing the flaws

Budaun News: खामियां दूर करके भेजा महायोजना 2031 का प्रस्ताव

Wed, 23 Apr 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The proposal for Master Plan 2031 was sent after removing the flaws
रोडवेज बस स्टैंड। संवाद - फोटो : mathura
बदायूं। जिले के विकास के लिए बनाई गई महायोजना 2031 को संशोधित करने के बाद फिर से शासन को भेजा गया है। शासन में उसका परीक्षण चल रहा है। अगले कुछ महीनों में शासन से इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। उसके बाद जिले में उसे लागू किया जाएगा। इसे लागू होने के बाद जिले में औद्योगिक विकास की गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही कई अन्य काम होंगे।
विज्ञापन

महायोजना 2031 की योजना 2022 में बनी थी। जिले के चहुंमुखी विकास के लिए योजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। योजना थी कि मथुरा-बरेली रोड किनारे औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा। सड़क, बिजली, पार्क, पानी की सारी व्यवस्था बेहतर की जाएगी। परिवहन और जनसुविधाओं में बदलाव किया जाएगा। प्रस्ताव शासन को गया तो उसमें कई कमियां सामने आई। मथुरा-बरेली हाईवे किनारे औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए जमीन का कृषि या व्यवसायिक क्षेत्र में वर्गीकरण नहीं किया गया। बिना जीआईएस सर्वे कराए ही प्रस्ताव भेजा गया थाा। इसी तरह कई अन्य बिंदुओं पर कमियां थी। इसलिए शासन से उसे वापस कर दिया। प्रस्ताव वापस आने के बाद उन कमियों को दूर कराया गया। महायोजना में जितना क्षेत्र लिया जाएगा, उसका जीआईएस सर्वे कराया गया। कमियां दूर करते हुए नगर पालिका की ओर से फिर से प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

--
मॉल खोलने की रहेगी अनुमति
महायोजना के तहत रिंग रोड और बाईपास रोड बनना है। रिंगरोड और बाइपास के किनारे गेस्ट हाउस, रेस्त्रां, जलपान गृह, रिसार्ट, पेट्रोल पंप, मॉल आदि खोलने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घनी आबादी से दूर किया जाएगा बस अड्डा
बदायूं अड्डे के चलते शहर में हर दिन जाम की स्थिति रहती है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से जाम से छुटकारा दिलवाने की मांग कर रहे हैं। महायोजना 2031 में बस अड्डे को शहर से बाहर ले जाने की तैयारी है। उसमें दो बस अड्डे बनाने का प्रस्ताव है।
--
बिना नक्शा के नहीं बना सकेंगे मकान
वर्तमान समय में मकान बनवाने के लिए लोग नक्शा पास नहीं करवाते हैं। महायोजना 2031 लागू होने के बाद से ऐसा नहीं हो सकेगा। मकान बनवाने के लिए नक्शा पास करवाना अनिवार्य होगा। बिना नक्शा के मकान बनाने पर उसे नोटिस दिया जाएगा।
--
बनाया जाएगा ट्रक टर्मिनल
महायोजना में ऑटोमोबाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ट्रक टर्मिनल बनाया जाएगा। योजना में इसे भी शामिल किया गया है। अभी तक यह बरेली-मथुरा हाईवे रोड पर प्रस्तावित किया गया है। हाईवे से निकलने वाले ट्रक यहां पर ठहर सकेंगे।
--
नहीं माना गया मैन्युअल सर्वे, टाउन प्लानर की ली मदद
महायोजना 2031 के प्रस्ताव में अधिकारियों ने मैन्युअल सर्वे कराया था। इसके बाद शासन को भेज दिया गया। वहां से इस पर आपत्ति त्ति जताते हुए टाउन प्लानर की मदद से मैन्युअल सर्वे कराने के निर्देश मिले। इस पर सर्वे कराया गया था।
--
सृजित होंगे रोजगार के नए अवसर
महायोजना में सरकार ने औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर ज्यादा जोर दिया है। जब इकाइयां बढ़ेंगी तो जिले में रहने वाले युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे जनपद में नहीं जाना पड़ेगा। अपने ही जनपद में रहकर रोजगार कर सकेंगे।

--
महायोजना के प्रस्ताव में कुछ संशोधन के बाद शासन में फिर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव को लेकर बैठकों की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर मुहर लगेगी। आने वाले समय में बदायूं का कायाकल्प होगा।
- सुरेश पाल, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed