{"_id":"68016aa94a0bebe9850bc35a","slug":"the-proposal-for-extension-of-the-boundary-of-bilsi-nagar-palika-is-stuck-in-the-government-badaun-news-c-4-bly1051-620469-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शासन में अटका नगर पालिका बिल्सी के सीमा विस्तार का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शासन में अटका नगर पालिका बिल्सी के सीमा विस्तार का प्रस्ताव
विज्ञापन
फोटो नगर पालिका बिल्सी का। संवाद
बिल्सी। नगर क्षेत्र से लगे गांव अंबियापुर, रायपुर बुजुर्ग और अगोल को नगर पालिका परिषद अपने सीमा क्षेत्र में शामिल करना चाहता है, लेकिन यह प्रस्ताव शासन में लटका हुआ है। इस प्रस्ताव पर मुहर लगने से 30 से 35 हजार की आबादी को लाभ होगा। गांव अंबियापुर, रायपुर बुजुर्ग और अगोल लगभग नगर से जुड़ चुके हैं। तीनों गांव तक नगर पहुंच चुका है।
बड़ी संख्या में इन गांव के जमीन पर मकान भी बन चुके हैं। लेकिन यह तीनों गांव विकास खंड अंबियापुर में आते है। हाल के कुछ वर्षों में नगर की आबादी भी बढ़ी है। नगर पालिका परिषद भी इस प्रयास में है कि सीमा विस्तार कर इन गांवों को शामिल कर लिया जाए। बिल्सी नगर की आबादी 40 हजार के आसपास है और यहां पर 25 वार्ड हैं।
यदि सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर शासन से मोहर लगी तो तीन गांव शामिल हो जाएंगे। तब नगर की आबादी 70 से 75 हजार हो जाएगी। उस स्थिति में शासन से नगर पालिका के लिए और भी ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
सीमा विस्तार हो जाने के बाद उन सभी गांव के लोगों को भी नगर की तरह सभी सुविधाएं शुद्ध पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था, अच्छी सड़क मिल सकेगी।