फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The problem of traffic jam will end, display boards will be installed at the stands

Budaun News: जाम की समस्या होगी खत्म, स्टैंड पर लगेंगे डिस्पले बोर्ड

Sun, 06 Apr 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The problem of traffic jam will end, display boards will be installed at the stands
रोडवेज बस स्टैंड के सामने बाहरी डिपो की बसों की लगी लाइन। संवाद - फोटो : बिधूना के हरदू फायर स्टेशन में खड़ा दमकल का वाहन।
बदायूं। बस अड्डे को सरकार पीपीपी मॉडल पर बनाने की तैयारी में है। इससे सभी बसों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जाएगा। साथ ही डिस्पले बोर्ड लगेगा, ताकि यात्री बसों के संचालन का समय देख सकेंगे। सारी व्यवस्था को ठीक करने के लिए 143 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन


अभी बस अड्डा पूरी तरह से बदहाल है। इमारत भी जर्जर है। इससे हादसे का भी डर कर्मचारियों को लगा रहता है। बाहरी डिपो की बसें सड़क पर खड़ी होती हैं, जिससे हर दिन जाम लग रहा है। पेयजल, शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। अब जल्द ही इन सभी समस्याओं से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

शासन ने रोडवेज स्टैंड को पीपीपी मॉडल से तैयार करने को 143 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। जल्द ही यह बजट मिलने के बाद यहां काम शुरू किया जाएगा। सबसे पहले रोडवेज स्टैंड पर डिस्पले बोर्ड लगाया जाएगा जिससे बाहरी डिपो की बसों पर नजर रखी जा सके और उनकी मनमानी उजागर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदायूं बस अड्डे में यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। बस अड्डे पर सात मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसमें मॉल, रोडवेज कार्यालय, हॉल, पूछताछ केंद्र, वेटिंग रूम, फूड व किड्स जोन और अन्य सुविधाएं रहेंगी। यह विकास पीपीपी मॉडल पर होगा। कंपनी का चयन मुख्यालय स्तर पर किया जा रहा है। परिवहन विभाग की ओर से 143 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है।

बस अड्डे से रोजाना 200 से 250 बसों की आवाजाही होती है। यहां से दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, हरिद्वार, नैनीताल आदि शहरों के लिए बसें संचालित हो रहीं हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश की रोडवेज बसें भी आती हैं। इसी के चलते बस अड्डे का पीपीपी मॉडल पर विकास कराने की तैयार है।

बड़ी स्क्रीन पर दिखाई देगी बसों की लोकेशन
बस अड्डे पर जल्द ही बसों की लोकेशन बड़ी स्क्रीन पर दिखाई देगी। बसों में जीपीएस लगाया जाएगा। इस स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को बसों की सही स्थिति का पता लग सकेगा।


बस अड्डे के किनारे लगेंगे शेड
बस अड्डे के किनारे की ओर शेड लगाए जाएंगे। यहां पर विभिन्न रूटों की बसें आकर खड़ी होंगी। लंबी रूट की बसों को अलग और पास की रूट की बसों के लिए अलग-अलग शेड तैयार किए जाएंगे।


पीपीपी मॉडल से बस अड्डे का पूरा स्वरूप बदल जाएगा। यहां कई तरह की सुविधाएं रहेंगी। भवन निर्माण के अलावा सभी आवश्यक सुविधाओं से रोडवेज बस स्टैंड को लैस किया जाना है। इसके लिए जल्द ही कार्य की शुरूआत होगी।-अजय कुमार, एआरएम

रोडवेज बस स्टैंड के सामने बाहरी डिपो की बसों की लगी लाइन। संवाद

रोडवेज बस स्टैंड के सामने बाहरी डिपो की बसों की लगी लाइन। संवाद- फोटो : बिधूना के हरदू फायर स्टेशन में खड़ा दमकल का वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed