फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The potato crop is failing, and farmers are worried.

Budaun News: आलू की फसल हो रही खराब, किसान परेशान

Mon, 05 Jan 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The potato crop is failing, and farmers are worried.
रोगग्रस्त होती तुषार की मारी आलू की फसल। संवाद
सैदपुर। पिछले एक सप्ताह से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और तुषारापात की वजह से आलू की फसल रोग ग्रस्त हो रही है। फसल में झुलसा रोग की भी शिकायतें मिल रहीं हैं। इसे लेकर आलू किसान हताश हैं। भारी नुकसान की आशंका उन्हें परेशान किए हुए है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि दवाएं भी बेअसर साबित हो रहीं हैं। बीमारी की चपेट में आने की वजह से खेतों में फसल जमीन से उखड़ रही है और गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



किसान ओमकार सिंह ने बताया कि ठंड इतनी ज्यादा है कि आलू काले पड़ने लगे हैं। बाजार में भाव गिर गए हैं। किसान सनी पठान का कहना है कि आलू की फसल पर तुषार की वजह से पत्तियां पीली पड़ने और ऐंठने लगी हैं।
विज्ञापन


झुलसा रोग हो तो कृषि वैज्ञानिक से लें सलाह
ब्लॉक के कार्यवाहक कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आलू की फसलें अधिक आर्द्रता की वजह से झुलसा रोग की चपेट में आ रही हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी है समय पर फंगीसाइड सहित अन्य दवाओं का छिड़काव करते रहें। यदि फसलों में आलू का पत्ता पीला पड़कर ऐंठ रहा है तो झुलसा रोग के लक्षण हैं। इसके लिए तुरंत कृषि वैज्ञानिक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed