डाकघर में कनेक्टिविटी बनी ग्राहकों की परेशानी का सबब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रधान डाकघर को कोर बैकिंग सर्विस (सीबीएस) तो कर दिया गया, लेकिन बैंक की तर्ज पर अभी ग्राहकों को सुविधाएं प्रदान नहीं की जा रही हैं। यहीं कारण है कि ग्राहक डाकघरों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कनेक्टिविटी न होने के कारण उन्हें रोजाना टरका दिया जाता है। इससे ग्राहकों में रोष है। सोमवार को पीएलआई के अलावा आरडी निकालने तथा जमा करने गए ग्राहकों ने डाकघर की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह 15 दिन से रोजाना चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके पैसे न ही जमा हो पा रहे हैं न ही निकल रहे हैं। संजीव बताते हैं कि वह करीब दस दिन से पीएलआई जमा करने के लिए आ रहे हैं लेकिन कनेक्टिविटी न होने के कारण रोजाना लौटना पड़ रहा है। हर बार यहीं बहाना बना दिया जाता है। वहीं अन्य लोगों का भी कहना हैं वह आरडी जमा करने तथा निकालने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।