फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The police reached there to remove the stare and reprimanded them with batons.

Budaun News: घूरा हटवाने पहुंची पुलिस ने फटकारी लाठी

Fri, 15 Sep 2023 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The police reached there to remove the stare and reprimanded them with batons.
ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव गनगोली में शुक्रवार को घूरा हटवाने पहुंची पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने आवास के नाम से पट्टा कराया था लेकिन उसमें कुछ लोग कई वर्षों से घूरा डालते आ रहे थे। उसकी शिकायत पर शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम और पुलिस कब्जा हटवाने गांव पहुंची। जैसे ही पुलिस जेसीबी लेकर गांव पहुंची कि तमाम महिलाएं जेसीबी के आगे आकर खड़ी हो गईं।

उन्होंने जमकर विरोध किया, जिसपर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। गांव की महिला प्रेमवती पत्नी ओमवीर, पूजा पत्नी दिनेश, ओमवती पत्नी लाहौरी, सोमप्यारी पत्नी रमेश, सूरजा पत्नी भिड़ती और अजय पुत्र रमेश ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसओ ने बताया कि लोग जगह खाली नहीं कर रहे थे। इससे पुलिस ने उन्हें हटाकर जगह खाली कराई है। मारपीट का आरोप गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed