{"_id":"66f1ed82b91eca9412056094","slug":"the-painter-who-came-to-write-cremation-ground-on-the-board-was-chased-away-by-the-other-party-badaun-news-c-123-1-sbly1029-126371-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बोर्ड पर श्मशान भूमि लिखने आए पेंटर को दूसरे पक्ष ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बोर्ड पर श्मशान भूमि लिखने आए पेंटर को दूसरे पक्ष ने भगाया
विज्ञापन
इस्लामनगर। कस्बे में करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद शांत नहीं हो रहा। सोमवार को श्मशान भूमि की जमीन पर लगे बोर्ड पर श्मशान भूमि शब्द लिखने के लिए ईओ ने पेंटर भेजा तो दूसरे पक्ष ने उसे भगा दिया। पता लगते ही सफाईकर्मी भी पहुंच गए। हंगामा होने पर अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंचे और कहा कि अगर किसी ने भी विवाद की स्थिति पैदा की तो अब कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बोर्ड पर श्मशान भूमि नाम भी लिखा जाएगा।
श्मशान भूमि पर एसडीएम बिल्सी रिपु दमन सिंह के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र सिंह ने एक साइन बोर्ड लगवा दिया है। उस पर श्मशान भूमि लिखने के लिए नगर पंचायत ने सोमवार को पेंटर को भेजा। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पेंटर को वहां से भगा दिया। जब यह बात सफाई कर्मियों को पता लगी तो मौके पर वाल्मीकि समाज के लोग व सफाई कर्मी एकत्रित हो गए।
प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने अधिशासी अधिकारी को इस बात की जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र सिंह ने खुद आकर बोर्ड पर श्मशान भूमि शब्द लिखवाने की बात कही और सफाई कर्मियों व नगर पंचायत कर्मियों को वहां से लौटा दिया। उन्होंने साफ कहा कि जो भी बोर्ड लगाने में बाधा उत्पन्न करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।