Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The name of the road from Pathik Chowk to Bhagat Singh Chowk has been changed.

Budaun News: पथिक चौक से भगत सिंह चौक तक की सड़क का नाम बदला

Tue, 10 Nov 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The name of the road from Pathik Chowk to Bhagat Singh Chowk has been changed.
बदायूं शहर में पथिक चौक के पास आयोजित कार्यक्रम में आईपीएस स्व. केवल खुराना मार्ग के नामकरण ​शि
बदायूं। शहर में पथिक चौक से सरदार भगत सिंह चौक तक की सड़क अब आईपीएस स्वर्गीय केवल खुराना मार्ग के नाम से जानी जाएगी। छोटी दिवाली की रात पथिक चौक पर आयोजित समारोह में नगर पालिका की चेयरपर्सन फात्मा रजा ने मार्ग के नामकरण संबंधी शिलापट का अनावरण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि जिले के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। स्वर्गीय केवल खुराना ने पुलिस सेवा में रहते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली से पुलिस विभाग के साथ समाज में भी अमिट छाप छोड़ी। आमजन के प्रति उनका समर्पण और सेवा भाव हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता कर रहीं चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि नगर पालिका शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ समाजसेवी व स्वर्गीय केवल खुराना के पिता अशोक खुराना ने कहा कि नगर पालिका ने किया बहुत बड़ा यह काम, याद रहेगा सर्वदा अब केवल का नाम। इस मौके पर ज्योति मेहंदीरत्ता, सुभाष बतरा, डीके चड्डा, गुरदीप सिंह, हरभजन सिंह मौजूद रहे। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed