फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The mouth was in a state of intoxication, the sadhu's throat was suppressed due to dispute

नशे की हालत में था मुखन, तकरार होने पर दबा दिया था साधु का गला

Thu, 25 Mar 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The mouth was in a state of intoxication, the sadhu's throat was suppressed due to dispute
उझानी (बदायूं)। मिहौना गांव में साधु की गला दबाकर हत्या के बाद चेहरा कुचलकर शव सड़क किनारे फेंकने के मामले में नामजद मुखन को पुलिस ने बुधवार को मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने घटना की हकीकत भी बयां कर दी। मुखन की मानें तो साधु और वह कई बार समलैंगिक संबंध बना चुके थे लेकिन सोमवार की रात साधु ने इंकार कर दिया। इसी गुस्से में शराब पी तो तकरार हो गई। इसके बाद उसने गला दबाकर साधु की हत्या कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिहौना निवासी मुखन को पुलिस ने उसी समय दबोच लिया था जब सड़क किनारे साधु रामचंद्र का शव पड़ा मिला। उघैती के गांव सोहरा निवासी साधु अक्सर उसी के घर पर आकर ठहरा करता था। पूछताछ के दौरान मुखन ने पुलिस को बताया कि साधु और इसके बीच समलैंगिक संबंधों की जानकारी कुछ ग्रामीणों को भी रही है। पड़ोसी गांव संजरपुर में रहने वाली साधु की बहन और भांजे को इसका पता नहीं है लेकिन साधु संजरपुर रुकने की बजाय उसी के घर पर आ जाता था। सोमवार की रात उसने साधु से समलैंगिक संबंध बनाने का प्रयास किया। साधु के इंकार पर वह गांव में पहुंचा और शराब खरीद लाया। उसने जमकर शराब पी। इसके बाद तकरार होने पर उसने साधु का गला दबा दिया। मौत हो जाने पर ईंट से उसका चेहरा भी कुचल दिया। वह लाश को जंगल में ले जाकर ठिकाने लगाना चाहता था लेकिन आहट पर लाश सड़क किनारे छोड़कर भागना पड़ गया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद मुखन को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुखन को था पोल खुलने का डर
उझानी। रामचंद्र का मिहौना में मुखन के घर करीब एक-डेढ़ साल से आना-जाना रहा था। पहली बार वह साधु से संजरपुर में उसके भांजे के घर पर मिला था। मुखन काफी समय से शराब का लती रहा है। एक बार दोनों में समलैंगिक संबंध स्थापित हो गए तो इसके बाद दोनों अक्सर एक ही साथ रहने लगे। सोमवार रात मुखन ने जब शराब पी तो साधु ने इसकी शिकायत करने की भी धमकी दे डाली। पोल खुलने के डर के बीच मुखन तैश में आ गया। उसे लगा कि साधु ने अगर पुलिस से शिकायत कर दी तो जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखन ने पूछताछ के दौरान घटना के बारे में हकीकत बयां कर दी है। वह घटना वाली रात नशे की हालत में था। साधु को उसने गला दबाकर मारा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी इसकी पुष्टि हो गई है। मुखन को जेल भेज दिया गया है।- विशाल प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed