{"_id":"69470433076af5aaa005bc1b","slug":"the-mothers-suffered-the-consequences-of-their-sons-actions-and-were-subjected-to-shame-badaun-news-c-123-1-sbly1018-153200-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेटों की करनी का फल मांओं ने भुगता, होना पड़ा शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेटों की करनी का फल मांओं ने भुगता, होना पड़ा शर्मसार
विज्ञापन
उसहैत पुलिस की हिरासत में खड़ीं चारों महिलाएं। स्रोत- पुलिस
बदायूं। उसहैत कस्बे में संचालित एक स्कूल की तीन छात्राओं से चार मुस्लिम किशोरों को छेड़खानी करना भारी पड़ गया। किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उनकी मांओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई कर दी। इससे उन्हें समाज में शर्मसार होना पड़ा। एसडीएम दातागंज की कोर्ट ने सभी महिलाओं को जमानत दे दी है। इससे समाज में एक संदेश गया कि अपने बेटों को अच्छे संस्कार देने का काम माताओं का ही होता है।
पुलिस ने आरोपी चारों किशोरों की मां रेशमा पत्नी तारिफ, जमरुद जहां पत्नी शाहिद, शबाना बेगम पत्नी जहीर और नाहिरा बेगम पत्नी अताउल्ला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उनको हिदायत दी कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। नाबालिग बच्चों के जुर्म की सजा उनके मां-बाप को भुगतनी होती है।
पुलिस ने चारों महिलाओं का शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद एसडीएम दातागंज की कोर्ट ने सभी महिलाओं को जमानत दे दी है। इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग होने की वजह से उनको नोटिस पर जमानत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मांयें ही होती हैं जो बच्चों को संस्कार देती हैं। कहीं न कहीं उनके पालन-पोषण में कमी जरूर रह गई होगी तभी उनके बच्चे इस तरह की हरकत कर रहे हैं। यही वजह है कि उन पर कार्रवाई की गई है।