{"_id":"6680660211f5e728eb0c3d16","slug":"the-mood-of-the-weather-is-changing-heavy-rain-is-possible-in-july-badaun-news-c-123-1-sbly1001-121397-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदल रहा है मौसम का मिजाज, जुलाई में झमाझम बारिश संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदल रहा है मौसम का मिजाज, जुलाई में झमाझम बारिश संभव
विज्ञापन
शनिवार को आसमान में छाए रहे बादल। संवाद
बदायूं। मौसम का मिजाज बदल रहा है। आने वाले चार से पांच दिन में जिले में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान पांच से छह डिग्री कम हो सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से पूरी तरह से निजात मिल सकेगी।
अप्रैल-मई से पड़ रही गर्मी से जिलेवासियों को इस सप्ताह की शुरुआत से धीरे-धीरे निजात मिलनी शुरू हो चुकी है। जिले में 23 जून से बारिश होना शुरू हुई, जबकि शहर में 25 जून से लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान एक दम नीचे आ गया है। एक जून को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो 29 जून को घटकर 36.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। मुख्य वजह जिले में हुई बारिश है। एक जून से अब तक 11.7 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, आने वाले चार से पांच दिन तक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि एक से दो जुलाई के बीच में जिले में मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। शनिवार को जिले में बारिश नहीं हुई, लेकिन पूरे दिन काले बादल छाए रहे। इससे सूर्य की किरणें धरती को छू नहीं सकी।