फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The middle-aged man attacked three people with a sword

Budaun News: अधेड़ ने तलवार से तीन लोगों पर किया हमला

Thu, 10 Oct 2024 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
The middle-aged man attacked three people with a sword
सिरफिरे अधेड़ आदमी ने तलवार से दिव्यांग पप्पू रस्तोगी को घायल कर दिया। संवाद
कुंवरगांव। एक अधेड़ व्यक्ति ने बीती रात में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर लोगों पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल भेज दिया। घायल हुए लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


कुंवरगांव निवासी सोहनपाल मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता है। बुधवार की रात में उसने अलग-अलग स्थानों पर लोगों के ऊपर तलवार से हमला कर दिया। रात्रि में करीब एक बजे ग्राम औरंगाबाद के रामशंकर (45) और अनिल (8) पर तलवार से हमला कर उनको लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार मचने पर आरोपी गांव से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद कस्बा कुंवरगांव में पहुंचकर पप्पू रस्तोगी, जोकि अपने घर में सोये हुए थे, पर तलवार से वार करके खून से लथपथ कर दिया। रात्रि में पूरे कस्बे में सिरफिरे के आतंक का शोर मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ समय बाद गांव औरंगाबाद के लोगों ने हाईवे की तरफ जाने वाली रोड पर स्थित मैंथा फैक्टरी के पास से उसे पकड़ लिया। वह मय तलवार के वहां छिपकर बैठा हुआ था। लोग उसे पकड़कर थाने ले आए और पुलिस के हवाले कर दिया। लिस ने औरंगाबाद खालसा निवासी दीनदयाल की तहरीर पर आरोपी सोहनपाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया।

सिरफिरे अधेड़ आदमी ने तलवार से दिव्यांग पप्पू रस्तोगी को घायल कर दिया। संवाद

सिरफिरे अधेड़ आदमी ने तलवार से दिव्यांग पप्पू रस्तोगी को घायल कर दिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed