फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The merger of schools was opposed by blowing conch and plates

Budaun News: शंख और थाली बजाकर किया स्कूलों के विलय होने का विरोध

Mon, 28 Jul 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The merger of schools was opposed by blowing conch and plates
जहानाबाद गांव स्कूल के सामने प्रदर्शन करते आप पदा​धिकारी व ग्रामीणों। स्रोत:स्वयं - फोटो : mathura
बदायूं। प्रदेश के 27 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। बिल्सी ब्लॉक के जहानाबाद गांव में स्कूल के सामने आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढपोरशंखों को जगाओ, शंख बजाओ अभियान के तहत प्रतीकात्मक विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि योगी सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा को प्राथमिकता देने के बजाय प्रदेश में 27,308 शराब की दुकानें खोल रही है। जबकि स्कूल बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है। जो बच्चों को अनपढ़ बनाकर रखना चाहती है, ताकि वो सवाल न पूछ सकें और आजीवन वोट बैंक बने रहें। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की डबल बेंच ने फिलहाल कुछ स्कूलों की बंदी प्रक्रिया पर रोक लगाई है, लेकिन यह राहत अस्थायी है। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने शंख और थाली बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। साथ ही स्कूलों को दोबारा चालू करने की मांग की। इस मौके पर सोहन लाल, राजेश, रामकिशोर, अशोक सिसोदिया, राकेश सोलंकी, आदित्य गुप्ता, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
दो अगस्त को लखनऊ में होगा प्रदर्शन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की तरफ से दो अगस्त को लखनऊ के इको गार्डन में स्कूल बचाओ आंदोलन करेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि आम आदमी पार्टी के नंबर 7500040004 पर मिस्ड कॉल देकर इस अभियान से जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed