फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The married woman was thrown out of the house after snatching her one month old child

Budaun News: एक माह के मासूम को छीनकर विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 13 Jan 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The married woman was thrown out of the house after snatching her one month old child
उझानी। घरेलू कलह में विवाहिता की उसके पति समेत देवर और सास ने पिटाई कर दी। आरोप है कि एक महीने के मासूम बेटे को छीनकर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी का है। विवाहिता निर्देश पाली के मुताबिक- चार जनवरी को अपराह्न करीब तीन बजे कहासुनी के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग निर्देश पर टूट पड़े। निर्देश ने मारपीट से क्षुब्ध होकर अपनी मां अलापुर क्षेत्र के गांव ईसापुर मुन्नी देवी को बुला लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि मुन्नी के आते ही निर्देश के पति समेत उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों ने निर्देश और मुन्नी की पिटाई कर दी। निर्देश की गोद से उसका एक महीने का मासूम बेटा छीन उसे और उसकी मां को घर से निकाल दिया। बेटी के साथ मुन्नी अपने घर चली गई। दोनों ने रविवार शाम कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने निर्देश के पति राजू, देवर अनिल, सास शारदा और राजू के दोस्त रवेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed