{"_id":"69b1bedd1884bad2f0064a4c","slug":"the-market-is-buzzing-with-eid-celebrations-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158797-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ईद को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ईद को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
बड़ा बाजार में ईद को लेकर कपड़ों की खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रमजान के मुकद्दस महीने का पखवाड़ा समाप्त हो चुका है। अब ईद की खरीदारी जोर पकड़ने लगी है। शहर के घंटाघर बाजार में सुबह से देर रात तक रौनक बनी हुई है। इस बार पारंपरिक सादगी के बजाय महिलाएं और युवतियां भारी कढ़ाई व फैंसी परिधानों को प्राथमिकता दे रहीं हैं। साथ ही नई डिजाइन की चूड़ियां भी खरीद रहीं हैं।
इस बार ईद के कलेक्शन में बीट्स वर्क, ब्लैक डसमंड वर्क और जरदोजी वाले कपड़ों की मांग अधिक है। कपड़ा कारोबारी सलमान, ओमकार व रजत ने बताया कि हैंडवर्क वाले कपड़ों का क्रेज इतना ज्यादा है कि नई वैरायटी आते ही कुछ ही घंटों में स्टॉक खत्म हो जा रहा है।
कारोबारियों का कहना है कि कॉटन और साेबर कपड़े अब केवल बुजुर्ग महिलाओं तक ही सीमित रह गए हैं। नई पीढ़ी पूरी तरह से डिजाइनर एवं हैवी लुक वाले कपड़ों की ओर आकर्षित है। बाजार में युवतियों के लिए 1200 से लेकर 5000 रुपये तक के कपड़े उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री 2500 रुपये तक की रेंज वाले कपड़ों की हो रही है। रविवार को अवकाश होने की वजह से लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
यही कारण रहा कि बड़ा बाजार, घंटाघर, तहसील बाजार, नगर पालिका आदि स्थानों पर स्थित दुकानों पर मुस्लिम समाज के लोगों की खासी भीड़ नजर आई। वहीं, महिलाएं भी कपड़ों के साथ चूड़ियां, कंगन आदि की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में बच्चों को जींस-शर्ट और कुर्ता-पायजामा की वैरायटी उपलब्ध हैं। वहीं, महिलाएं कुर्ती-सलवार की खरीदारी कर रही हैं। युवाओं को इस ईद के लिए कुर्ता-पायजामा के साथ पठानी सूट खूब पसंद आ रहे हैं।
दुकानदार मोहम्मद असलम ने बताया कि चांद दिखने की स्थिति के मुताबिक ईद-उल-फितर 19 या 20 मार्च को होने की संभावना है। यही कारण है कि लोग ईद की तैयारी में जुट गए हैं। सेवईं, टोपी, इत्र की बिक्री में तेजी आ गई है।