{"_id":"635d719bc05fac0deb351826","slug":"the-main-ghat-will-be-built-in-the-area-with-the-tents-of-public-representatives-badaun-news-bly502175165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों के टेंट वाले क्षेत्र में ही बनेगा मुख्य घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों के टेंट वाले क्षेत्र में ही बनेगा मुख्य घाट
विज्ञापन
मेला ककोड़ा में घाट बनाने के लिए जेसीबी पहुंची।
वीआईपी और कुर्मियान क्षेत्र में पानी अधिक होने की वजह से नहीं बन सका घाट
कादरचौक। मेला ककोड़ा में अब मुख्य घाट बनाने का काम शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस बार मुख्य घाट बनाने के लिए तीन जगह देखी गईं थीं। वीआईपी और कुर्मियान क्षेत्र की तरफ पानी ज्यादा होने के कारण वहां पर मुख्य घाट नहीं बनाया गया। ऐसे में इस बार भी जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में ही मुख्य घाट बनाया जाएगा।
मेला ककोड़ा को लेकर कई दिन से जिला पंचायत द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से काम कराया जा रहा है ताकि तय समय पर मेला ककोड़ा की सभी तैयारियां पूरी हो जाएं और श्रद्घालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। जिला पंचायत द्वारा इस बार मुख्य घाट को बनाने के लिए तीन जगहों का चयन किया गया था। इसमें वीआईपी और कुर्मियान क्षेत्र में गंगा में ज्यादा पानी होने की वजह से वहां पर घाट बनना संभव नहीं हो सका। ऐसे में इस बार भी जनप्रतिनिधियों के टेंट वाले क्षेत्र में ही मुख्य घाट बनाने के लिए चयन का टीम द्वारा चयन किया गया। उधर, मेला में कोतवाली को बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही तंबू भी लगाए जा रहे हैं।
लाइटिंग का काम हुआ शुरू
मेला ककोड़ा में लाइटिंग का भी काम शुरू हो गया हैं। मुख्य रोड पर भी पोल पर बिजली की लाइट लगाई जा रही हैं, ताकि श्रद्घालुओं को रात के समय आने-जाने में दिक्कत न हो। मीना बाजार से लेकर अन्य दुकानों पर भी बिजली की जरूरत होती है। इसको पूरा करने के लिए ठेकेदार द्वारा बिजली लाइन डाली जा रही है। इसको जेनरेटर के माध्यम से बिजली सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण
मेला ककोड़ा की तैयारियों को लेकर एसडीएम सदर एसपी वर्मा और सीओ उझानी शक्ति सिंह ने निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर सभी व्यवस्था चाक चौबंद की जाए।