फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The machines will be stitched sacks of wheat

मशीनों से सिले जाएंगे गेहूं के बोरे

Wed, 06 Apr 2016 11:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भारत सरकार ने घपलेबाजी रोकने को फंसाया गेहूं खरीद में नया पेच
क्रय केंद्रों पर ही होगा, वाट-माप और इलेक्ट्रानिक कांटों का सत्यापन 

 क्रय केंद्रों पर खरीद के गेहूं के बोरों को सिलाई मशीनों द्वारा की जाएगी। खरीद एजेंसियों को निर्देश हैं कि वह अपने ठेकेदारों को निर्देशित करें कि वह बोरों की सिलाई केंद्रों पर मशीन से ही करें। ऐसे निर्देश भारत सरकार के निर्देश पर जारी किए गए हैं। ताकि खरीदे गेहूं में घपलेबाजी को रोका जा सके। 
जिले में 115 क्रय केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था की गई है। कुछ खरीद केंदा्रें के अलावा अभी अधिकतर क्रय केंद्र खुले ही नहीं हैं। यहां बता दें कि खरीद में अनियमितताओं को लेकर केंद्र बदनाम रहते हैं। इसी वजह से इस बार भी खरीद के बोरों को भरने के बाद मशीन से सिलाई के लिए खास निर्देश हैं। यहां बता दें कि बोरों की क्वालिटी और उन पर छापा और मार्का के लिए भी एजेंसियों को विशेष निर्देश हैं। 
विज्ञापन

केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटों और वाट-माप के लिए भी निर्देश हैं कि क्रय केंद्रों पर ही इनकी विशेष जांच कराई जाए। इनका वाट-माप विभाग द्वारा सत्यापन कराने के बाद ही तौल के लिए हरी झंडी दी जाएगी। बोरों की सिलाई, स्टैंसलिंग और कलर कोडिंग के संबंध में खाद्य आयुक्त को निर्देश जारी करने हैं। अभी इस प्रकार के निर्देशों के संबंध में क्रय एंजेंसियां नकार रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय एजेंसियां और पंजीकृत सहकारी समितियां खुले बाजार से बोरा खरीद कर काम करेंगी। निर्देशानुसार स्टेंसलिंग के साथ-साथ चटक नीले रंग से उप्र सरकार और स्वच्छ भारत मिशन का लोगो स्क्रीन पेंटिंग से अनिवार्य रूप से लगेगी। 
क्राप कटिंग बनेगा किसान के गेहूं का आधार
बदायूं। डीएम द्वारा क्राप कटिंग के आधार पर ही किसान के खेत की पैदावार का आंकलन लगेगा। आढ़तियों और दलालों को क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने से बचने के लिए यह आधार महत्व रखेगा। किसानों से क्रय केंद्र पर जोतबही, खसरा, खतौनी आदि से प्रति हेक्टेयर उत्पादन के हिसाब से ही गेहूं का आकलन होगा और उसी आधार पर गेहूं क्रय होगा। अधिक होने पर उसे संदेहजनक मानकर लौटाया जा सकता है। 

सप्ताह में दो दिन की खरीद छोटे किसानों से 
बदायूं। यहां बता दें कि एक सप्ताह में दो दिन छोटी जोत वाले किसानों के लिए आरक्षित की जा रही है। इसके लिए आरक्षित दिन जिलाधिकारी निर्धारित करेंगे। केंद्रों पर इन दिनों के नाम मोटे अक्षरों में प्रदर्शित किया जाएगा। उस दिन बड़े किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। इससे छोटे किसानों को अपना गेहूं बेचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed