फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The lintel of the marriage hall, which was laid in the morning, fell in the evening.

Budaun News: बरातघर का सुबह में डाला गया लिंटर शाम को गिरा

Tue, 03 Mar 2026 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The lintel of the marriage hall, which was laid in the morning, fell in the evening.
उसहैत के गांव खेड़ा जलालपुर में धरासायी हुआ बरातघर का लिंटर। संवाद
उसहैत। उसहैत क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर पुख्ता में विधायक निधि से बन रहे बरात घर का लिंटर रविवार की सुबह डाला गया, जो शाम को ही गिर गया। हादसे में राजमिस्त्री को मामूली चोटें आईं हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने इसके निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया था, इसलिए लिंटर 12 घंटे भी टिक न सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लिंटर डाले जाने के बाद राजमिस्त्री लेवल ठीक कर रहा था। अचानक लिंटर गिरा तो राजमिस्त्री भी उसके साथ गिर गया। गनीमत रही लिंटर गिरते समय वहां उसके नीचे मजदूर नहीं थे। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। ठेकेदार यहां एक राजनेता का करीबी बताया गया है। इसलिए कार्य की निगरानी के लिए साइड इंचार्ज जेई ने भी इस ओर कोई गौर नहीं किया।
विज्ञापन

ठेकेदार सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को बरातघर की छत का लेंटर डालने के बाद नीचे लगी बल्ली के टूटने की वजह से लिंटर गिर गया। इसके गिरने की सही वजह तो जांच के बाद ही पता लग सकेगी। ग्रामीणों ने इस मामले की किसी विश्वसनीय संस्था से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed